Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में दिन गर्म, रातें ठंडी – अगले कुछ दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम
    झारखंड

    झारखंड में दिन गर्म, रातें ठंडी – अगले कुछ दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read27
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम स्थिर रहा, लेकिन तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव दर्ज की गई। रांची मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल राज्य में कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। केवल उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा है।

    दिन में हल्की गर्माहट, रातें काफी ठंडी

    गोड्डा में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई। सुबह से ही धूप तेज रही और दोपहर तक तापमान में और बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद मौसम शुष्क बना रहा। वहीं रात के तापमान में गिरावट जारी है। गुमला में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से काफी कम है। कोडरमा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में भी रात की ठंड बढ़ी है। कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 1.5 से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है।

    कोहरा बढ़ाएगा ठंड, 2 दिसंबर तक असर

    मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और गिरावट होने की संभावना है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में सुबह हल्का कोहरा रहेगा और रात का तापमान 11–13 डिग्री के बीच रह सकता है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम पारा 25–27 डिग्री और न्यूनतम 12–17 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

    उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठंड चरम पर

    कोडरमा और चतरा में न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री तक जा सकता है। पलामू और गढ़वा में भी रातें और ठंडी हो रही हैं। दक्षिणी इलाकों जमशेदपुर, सिमडेगा और सिंहभूम में भी तापमान लगातार गिर रहा है। जमशेदपुर में न्यूनतम पारा 14-17 डिग्री और सिमडेगा में लगभग 12 डिग्री तक जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सुबह और देर शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।

    Also Read : लूट की योजना बनाते चार चढ़े पुलिस के हत्थे, देशी कट्टा, बाइक और स्कूटी बरामद

    cold nights in Jharkhand - weather will remain like this for the next few days Hot days झारखंड में दिन गर्म रातें ठंडी - अगले कुछ दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 29 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article JSSC ने जारी किया उत्पाद सिपाही पीईटी रिजल्ट, 1.48 लाख अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.