Gumla : गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान फूलचंद लोहार की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे खेत से धान काटकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में लावा गांई डुमरी के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना में फूलचंद लोहार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर टूट गए थे और चेहरे व आंख पर भी गहरी चोटें आई थीं। स्कूली बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर गुमला रेफर किया गया। बाद में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर एसआई बिनय महतो ने सदर अस्पताल पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है तथा मामले की जांच जारी है।

Also Read : स्थानीय विरोध के बाद जमशेदपुर के मानगो में फ्लाइओवर निर्माण कार्य रुका
Also Read : AIIMS देवघर का नया आधिकारिक ईमेल जारी, पुराना आईडी तत्काल प्रभाव से बंद
Also Read : 20 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, रांची पुलिस की तेज कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार
Also Read : बिहार विधानसभा सत्र 1 से 5 दिसंबर तक, नए विधायकों का शपथ ग्रहण से होगी शुरुआत
Also Read : बिहार पुलिस कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड जारी, 15 दिसंबर को फिजिकल टेस्ट
Also Read : पटना साइंस कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स और इंटीग्रेटेड BEd कोर्स होंगे शुरू
Also Read : पटना के कदमकुंआ में बाइक सवारों ने की गो’लीबारी, पुलिस जांच में जुटी

