Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 May, 2026 ♦ 6:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डिजिटल शादी कार्ड भेज हैक कर लिया बैंक अकाउंट, फिर…
    झारखंड

    डिजिटल शादी कार्ड भेज हैक कर लिया बैंक अकाउंट, फिर…

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डिजिटल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh :  डिजिटल दौर में जहां शादी के निमंत्रण ऑनलाइन भेजने का चलन बढ़ गया है, वहीं साइबर अपराधी भी इसी का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का निशाना बना रहे हैं। अपराधी डिजिटल शादी कार्ड के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक कर रहे हैं और बैंक खातों से पैसा उड़ा रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, साइबर ठग व्हाट्सऐप पर शादी कार्ड से जुड़ी एपीके फाइल भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को खोलने की कोशिश करता है, उसका फोन कुछ देर के लिए बंद हो जाता है। मोबाइल चालू होने पर वह पूरी तरह हैक हो चुका होता है और खाते से पैसे गायब होने का खतरा बढ़ जाता है।

    केरेडारी के पुरनी पेटो गांव के नारायण यादव के व्हाट्सऐप से कई ग्रुपों और संपर्कों पर शादी कार्ड का संदेश भेजा गया। लोगों ने जब फाइल खोलने की कोशिश की, तो उनके फोन आधे घंटे तक हैंग हो गए। पूछताछ में नारायण यादव ने बताया कि उन्होंने कोई कार्ड नहीं भेजा है और उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सतर्क कर रहे हैं।

    हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को न खोलें। उन्होंने कहा कि ऐसे लिंक तुरंत डिलीट कर देना चाहिए, वरना लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस सकते हैं और उनकी मेहनत की कमाई खातों से साफ हो सकती है।

    Also Read : जस्टिस सूर्यकांत कल लेंगे भारत के 53वें CJI के रूप में शपथ

    Digital wedding cards have become a new source of cyber fraud increasing vigilance in Hazaribagh.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजस्टिस सूर्यकांत कल लेंगे भारत के 53वें CJI के रूप में शपथ
    Next Article बिहार में अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, कई जिलों में ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नोएडा में झारखंड का जलवा, रुद्रंश शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

    May 22, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

    May 22, 2026
    झारखंड

    राज्यसभा सीटों पर घमासान : बलमुचू बोले- कांग्रेस का हक तय, अब फैसला करे झामुमो

    May 22, 2026
    Latest Posts

    नोएडा में झारखंड का जलवा, रुद्रंश शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

    May 22, 2026

    हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

    May 22, 2026

    राज्यसभा सीटों पर घमासान : बलमुचू बोले- कांग्रेस का हक तय, अब फैसला करे झामुमो

    May 22, 2026

    चर्चित सुमित ह’त्याकांड में कोर्ट का आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

    May 22, 2026

    JTET में बाहरी भाषाओं के विरोध में एकजुट हुए संगठन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक

    May 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.