Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कोडरमा में यूनिटी मार्च, मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नीरा यादव भी हुईं शामिल
    झारखंड

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कोडरमा में यूनिटी मार्च, मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नीरा यादव भी हुईं शामिल

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2025Updated:November 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यूनिटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कोडरमा में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से शुरू होकर जेजे कॉलेज तक चली। मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देशभक्ति के नारे लगाए।

    इस कार्यक्रम में कोडरमा सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉ. नीरा यादव मुख्य रूप से उपस्थित रही। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस और दूरदृष्टि के कारण ही भारत आज एक संगठित और सशक्त राष्ट्र है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया।

    वहीं, विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि यह यूनिटी मार्च युवाओं में देशभक्ति और संगठन की भावना को मजबूत करता है।

    इस मार्च में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने सरदार पटेल के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

    Also Read : धनबाद में दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कोयला कारोबारी अनिल गोयल के भट्ठे को खंगाल रही टीम

    Also Read : धनबाद में दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कोयला कारोबारी अनिल गोयल के भट्ठे को खंगाल रही टीम

    MP Annapurna Devi and MLA Neera Yadav participated in the Unity March.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कोयला कारोबारी अनिल गोयल के भट्ठे को खंगाल रही टीम
    Next Article जमीन विवाद में की गयी थी सोनू के घर पर फायरिंग, तीन को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.