Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Nov, 2025 ♦ 9:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में ठंड से मिली राहत, लेकिन 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी
    झारखंड

    झारखंड में ठंड से मिली राहत, लेकिन 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची, जमशेदपुर, सरायकेला और रामगढ़ सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इसी वजह से लोग अब भारी रजाइयों की जगह हल्के स्वेटर में काम चला रहे हैं।

    मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 48 घंटों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यानी फिलहाल ठंड का असर कम ही महसूस होगा।

    23 नवंबर के बाद फिर पड़ेगी तेज ठंड

    मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी दी कि 23 नवंबर के बाद राज्य में दोबारा ठंड बढ़ने वाली है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान गिरते ही तेज और ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा देंगी। आज के मौसम को लेकर उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में भी ठंडी हवा चलती रहेगी, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    प्रमुख शहरों का तापमान और AQI (शनिवार के आंकड़े)

    राज्य के विभिन्न शहरों में तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक में अंतर देखने को मिला। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि AQI 213 रहा, जो हवा की खराब गुणवत्ता दर्शाता है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां AQI 246 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां AQI 188 रहा। वहीं बोकारो में तापमान 28 और 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, और AQI 170 दर्ज किया गया, जो हवा की गुणवत्ता में गिरावट को दर्शाता है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ : सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा विशेष आयोजन

    but cold will increase again after November 23 Jharkhand gets relief from cold झारखंड में ठंड से मिली राहत लेकिन 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ : सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा विशेष आयोजन
    Next Article समय पर वेतन अब अनिवार्य: देशभर में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, जानिए क्या बदले नियम

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ : सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा विशेष आयोजन

    November 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    एसएसपी राकेश रंजन की पहल से गांवों में बढ़ा भरोसा, पुलिस–जनता साथ आई

    November 22, 2025
    जमशेदपुर

    बदला की नीयत से की गयी थी तौकीर की ह’त्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    November 21, 2025
    Latest Posts

    सर्दी बढ़ते ही पटना में हवा हुई खराब, नगर निगम ने बढ़ाया पानी छिड़काव

    November 22, 2025

    समय पर वेतन अब अनिवार्य: देशभर में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, जानिए क्या बदले नियम

    November 22, 2025

    झारखंड में ठंड से मिली राहत, लेकिन 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

    November 22, 2025

    झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ : सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा विशेष आयोजन

    November 22, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 22 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.