Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 9:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Bihar Exit Poll : बिहार में नीतीश पर तेजस्वी भारी, एबीपी-सी-वोटर एग्जिट पोल में एनडीए को 104-128 व महागठबंधन को 108-131 सीटें
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar Exit Poll : बिहार में नीतीश पर तेजस्वी भारी, एबीपी-सी-वोटर एग्जिट पोल में एनडीए को 104-128 व महागठबंधन को 108-131 सीटें

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    बिहार। बिहार के चुनावी रण का आज आखिरी पड़ाव पूरा हो चुका है और तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव होने के साथ ही मतदाताओं ने इस बात का फैसला कर दिया है कि बिहार की सत्ता पर अगले पांच साल तक कौन काबिज होगा। बिहार चुनाव के नतीजे तो 10 नवंबर को आएंगे पर इससे पहले ही एबीपी-सी-वोटर के एग्जिट पोल में आपको एकदम सटीक तस्वीर हम दिखा रहे हैं।

    एबीपी-सी-वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 104-128 सीटें मिलती दिख रही हैं और महागठबंधन को 108-131 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। इसके अलावा चिराग पासवान की एलजेपी को सिर्फ1-3 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य के खाते में 4-8 सीटें जाने का अनुमान है।

    एबीपी न्यूज़-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक नीतीश कुमार की जेडीयू को 38-46 सीटें मिलती दिख रही हैं और बीजेपी को 66-74 सीटें मिलने का अनुमान है। वीआईपी को 0-4 सीटें और हम को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है।
    इसके अलावा महागठबंधन को देखें तो आरजेडी को 81-89 सीटें मिलने का अनुमान है और कांग्रेस को 21-39 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा लेफ्ट के खाते में 6-13 सीटों के जाने का अनुमान है।

    इस बार के चुनावी समर में मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने दोबारा सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और इसमें नीतीश कुमार की जेडीयू ने 115 सीटों पर बीजेपी ने 110, विकासशील इन्सान पार्टी ने 11 और जीतनराम मांझी की हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए।

    लेकिन इस बार बिहार में लोजपा का साथ एनडीए को नहीं मिला। एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान ने अपनी अलग राह चुनी और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। जेडीयू के काम से असंतुष्ट होने का हवाला देते हुए लोकजनशक्ति पार्टी इस बार चुनाव में अकेले लड़ रही है।

    महागठबंधन में आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इसके सहयोगियों में कांग्रेस 70 सीटों पर कॉन्टेस्ट कर रही है। CPI-(एमएल) 19 सीटों पर, सीपीआई 6 सीटों पर और सीपीआई एम 4 सीटों पर इलेक्शन लड़ रही है।

    साभार-एबीपी न्यूज़

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेयजल एवं स्वच्छता विभाग का समीक्षा बैठक, पेंडिंग यूसी में बेहतर प्रगति नहीं करने वाले प्रखंडों पर डीडीसी ने जतायी नाराजगी
    Next Article अमेरिका में बाइडेन ने मारी बाजी, ट्रंप को हराकर बनेंगे 46वें राष्ट्रपति

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025
    बिहार

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025
    बिहार

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.