Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Nov, 2025 ♦ 6:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप, दर्ज हो सकती है FIR
    झारखंड

    पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप, दर्ज हो सकती है FIR

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजीपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने डोरंडा थाना प्रभारी को आवेदन देकर पूर्व डीजीपी और उनके कई सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

    अधिवक्ता का आरोप है कि अपने सेवा काल में अनुराग गुप्ता ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर कोयलांचल शांति समिति (KSS) नामक संगठन खड़ा किया। इस संगठन का इस्तेमाल कर राज्यभर के कोयला कारोबारियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, डॉक्टरों और व्यापारियों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की गई।

    इसी मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि KSS को पाकिस्तान से हथियार तक उपलब्ध कराए गए और पूर्व डीजीपी झारखंड के सबसे बड़े आपराधिक नेटवर्क को परोक्ष रूप से चला रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक अपराधी के इशारे पर जेल में बंद अमन साहू की फर्जी मुठभेड़ कराई गई।

    राजीव कुमार ने यह भी दावा किया कि एसीबी और सीआईडी में रहने के दौरान गुप्ता ने अपने करीबी अधिकारियों डीएसपी मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद नेहाल, अनिमेष नाथानी और अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए और सरकारी अधिकारियों से जबरन वसूली कराई।

    उन्होंने पूर्व डीजीपी और उनके सहयोगियों अमर कुमार पांडेय, गणेश प्रसाद, अनुज महतो, चंदन कुमार, प्रभात दुबे, बीरेंद्र महतो, दीपक मेहता, महादेव महतो और रंजीत राणा के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

    अधिवक्ता का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और राज्य के साथ देश की सुरक्षा पर भी असर डालता है, इसलिए जल्द कार्रवाई अनिवार्य है।

     

    दर्ज हो सकती है FIR पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में चोरी की घटनाओं का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article कल्पना सोरेन से मलेशिया और श्रीलंका के सांसदों की मुलाकात

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सुनिल महतो ह’त्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    November 18, 2025
    झारखंड

    छतरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बिहार शराब माफिया से जुड़ा बाइक चोर पकड़ाया

    November 18, 2025
    झारखंड

    DC मंजुनाथ भजन्त्री ने सामान्य शाखा कार्यालय का औचक किया निरीक्षण, लिपिक को शो-कॉज जारी

    November 18, 2025
    Latest Posts

    सुनिल महतो ह’त्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    November 18, 2025

    छतरपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बिहार शराब माफिया से जुड़ा बाइक चोर पकड़ाया

    November 18, 2025

    DC मंजुनाथ भजन्त्री ने सामान्य शाखा कार्यालय का औचक किया निरीक्षण, लिपिक को शो-कॉज जारी

    November 18, 2025

    मुंशी का अपहरण कर 20 लाख मांगी थी फिरौती, दो को पुलिस ने दबोचा

    November 18, 2025

    BREAKING: धनबाद में दिनदहाड़े युवक को सिर में मा’री गो’ली, मोबाइल, चप्पल और खोखा बरामद

    November 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.