Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मिनटों में बोर्डिंग, पटना एयरपोर्ट पर दूसरा एयरोब्रिज शुरू
    बिहार

    मिनटों में बोर्डिंग, पटना एयरपोर्ट पर दूसरा एयरोब्रिज शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना एयरपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना एयरपोर्ट पर दूसरा एयरोब्रिज शुरू हो गया है। यह एयरोब्रिज बोर्डिंग गेट नंबर 10 से जुड़ा है और डीजीसीए की मंजूरी के बाद इसे औपचारिक रूप से चालू किया गया। इस नए एयरोब्रिज से गुजरने वाली पहली उड़ान एयर इंडिया की मुंबई–पटना–मुंबई सेवा रही।

    एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि एयरोब्रिज शुरू होने से यात्रियों को अब सीधे गेट से विमान तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। पहले बस से विमान तक जाना पड़ता था, जिसमें 15–20 मिनट लग जाते थे, लेकिन अब यह समय घटकर सिर्फ लगभग 3 मिनट रह गया है। इससे बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग दोनों ही प्रक्रियाएं तेज और आसान हो गई हैं।

    नए एयरोब्रिज से यात्रियों को बारिश, धूप और भीड़ में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। एयरलाइंस के संचालन में भी तेजी आएगी और उड़ानें समय पर चल सकेंगी। एयरपोर्ट में पहले गेट नंबर 9 पर एक एयरोब्रिज लगा था, लेकिन अब गेट नंबर 10 पर दूसरा एयरोब्रिज भी सक्रिय हो गया है। एयरपोर्ट प्रशासन गेट नंबर 11, 12 और 12A पर तीन और एयरोब्रिज लगाने की तैयारी में है, जो इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

    इसके साथ ही पुराने टर्मिनल के हटने के बाद छह नई पार्किंग स्पॉट बनाई जा रही हैं। अभी तीन पार्किंग तैयार हो चुकी हैं, जिससे आठ विमान पार्क हो सकते हैं। तीन और तैयार होने के बाद यह क्षमता बढ़कर 11 विमान हो जाएगी, जिससे ऑपरेशन का समय भी लगभग 40% कम होगा।

    इस समय पटना एयरपोर्ट से रोज़ 45 फ्लाइट्स संचालित होती हैं। लेकिन सभी पांच एयरोब्रिज लग जाने के बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 75 फ्लाइट्स तक पहुंच सकती है। इससे यात्रियों को बैठने और उतरने में कम समय लगेगा और एयरलाइंस अधिक उड़ानें चला पाएंगी।

    लंबे समय से पटना एयरपोर्ट के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। नए एयरोब्रिज और पार्किंग सुविधाओं के साथ यह एयरपोर्ट अब तेजी से आधुनिक रूप ले रहा है। आने वाले समय में लाउंज, बेहतर सुरक्षा और डिजिटल गेटिंग जैसे नए फीचर भी जोड़े जाएंगे। इससे पटना एयरपोर्ट को पूर्वी भारत के प्रमुख एयर ट्रैवल हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

     

    पटना एयरपोर्ट पर दूसरा एयरोब्रिज शुरू मिनटों में बोर्डिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में ठंड का कहर तेज, 12 जिलों में जारी येलो अलर्ट
    Next Article नीतीश कुमार नई सरकार गठन तक रहेंगे कार्यकारी मुख्यमंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.