Johar Live Desk : देश के 7 राज्यों में कुल 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिनका आज परिणाम जारी किया जा रहा है। 8 में से 6 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं।
राजस्थान : बारां जिले की अंता सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
तेलंगाना : जुबली हिल्स सीट पर भी कांग्रेस को जीत मिली। यह सीट पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस के पास थी।

पंजाब : आम आदमी पार्टी (AAP) ने तरनतारन सीट पर जीत दर्ज की और अपनी सीट बचाई।
मिजोरम : डम्पा सीट से मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने जीत हासिल की।
जम्मू-कश्मीर : नगरोटा सीट पर भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे। बडगाम सीट में महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP का प्रत्याशी पहले स्थान पर है।
ओडिशा : नुआपाड़ा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
झारखंड : घाटशिला सीट से JMM उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन बड़े अंतर से आगे बने हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में सीटों की पृष्ठभूमि : बडगाम और नगरोटा सीटें अक्टूबर 2024 से खाली थीं। इन सीटों से CM उमर अब्दुल्ला 2024 में चुनाव जीत चुके थे। बाद में 21 अक्टूबर, 2024 को उन्होंने गांदरबल सीट अपने पास रखी और बडगाम सीट खाली कर दी थी, इसलिए अब इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
Also Read : घाटशिला उपचुनाव: 15वें राउंड में भी सोमेश सोरेन बढ़त में

