Dhanbad : धनबाद के गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के दूधियापानी स्थित बिनोद दास के कचरा गोदाम में शुक्रवार सुबह 65 वर्षीय गार्ड सुशील सिन्हा का शव गोदाम के तालाब से मिला। मृतक गाड़ीखाना का निवासी था और पिछले दो वर्षों से इसी गोदाम में गार्ड के रूप में कार्यरत था।
बताया गया है कि गुरुवार रात सुशील सिन्हा कथित तौर पर नशे की हालत में काम पर आए थे। देर रात वह गोदाम के तालाब की ओर गए और उसके बाद लापता हो गए। शुक्रवार सुबह साथी गार्ड ने उनकी तलाश शुरू की, तो तालाब के किनारे उनकी चप्पल मिली। संदिग्ध स्थिति के चलते तालाब में देखा गया, जहां उनका शव पानी में तैरता मिला।
सूचना मिलते ही गोदाम संचालक और गल्फरबाड़ी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। घटना से मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों ने मुआवजे की मांग की, जिसे ओपी प्रभारी दीपक दास के हस्तक्षेप से शांत किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read : घाटशिला उपचुनाव 2025 : 10वें राउंड के बाद भी JMM के सोमेश सोरेन की बढ़त बरकरार
Also Read : बिहार चुनाव : रुझानों में नीतीश कुमार की मजबूत वापसी, जेडीयू 79 से अधिक सीटों पर आगे

