Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बढ़ी ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बढ़ी ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read36
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। गुमला में ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोग छतों और आंगनों में अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते में इतनी ठंड पड़ेगी, इसका अंदाजा नहीं था।

    सात जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने झारखंड के सात जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में खासतौर पर सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं तेज चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

    प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI)

    गुरुवार को राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI) में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 192 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहा तथा AQI 154 दर्ज किया गया। धनबाद में तापमान 28 और 11 डिग्री के बीच रहा, यहां वायु गुणवत्ता स्तर 177 रहा। वहीं, बोकारो में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां AQI 160 पाया गया। कुल मिलाकर, राज्य के अधिकांश शहरों में हवा की गुणवत्ता सामान्य से खराब श्रेणी में बनी हुई है।

    ठंडी हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ी

    हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पूरे राज्य में कंपकंपी बढ़ गई है। दोपहर के समय भी हवा इतनी ठंडी है कि धूप में बैठने से भी राहत नहीं मिल रही। दोपहिया वाहन चालकों को खास दिक्कत हो रही है।

    आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

    रांची मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों में हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी बढ़ने की संभावना है। इसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है। यानी फिलहाल 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा तापमान घटकर 6 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    Also Read : दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    Cold wave alert issued in seven districts of Jharkhand Cold wave intensifies in Jharkhand झारखंड के सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी झारखंड में बढ़ी ठंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 13 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बिहार चुनाव की मतगणना कल, केंद्र पर ये सामान ले जाना बैन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.