Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा
    झारखंड

    झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार 16 नवंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा और धुंध रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में सुबह की ठंड अधिक महसूस की जा रही है। 11 से 14 नवंबर तक पूरे राज्य में साफ आसमान और शुष्क मौसम का दौर जारी रहेगा।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की दिशा बदलने और रात में साफ आसमान रहने के कारण ठंड तेजी से बढ़ सकती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 11 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में कहीं-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। गढ़वा, पलामू, लातेहार और आसपास के जिलों में ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम रह सकता है।

    राजधानी रांची में 10 से 16 नवंबर तक अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री तक गिर सकता है। 15 और 16 नवंबर को भी सुबह कोहरा और धुंध के बाद दिनभर मौसम साफ रहेगा। उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों दुमका, धनबाद, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री के आसपास रहेगा और न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री तक गिर सकता है। पाकुड़ और गोड्डा में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री रहेगा, जबकि रात का पारा 14-15 डिग्री तक गिर सकता है।

    कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू में न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जमशेदपुर, सरायकेला, सिंहभूम और सिमडेगा में भी रातें ठंडी रहेंगी, जहां न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग ने नागरिकों से सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय सतर्क रहने और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

    Also Read : घाटशिला उपचुनाव : CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से की अपील- बढ़-चढ़कर मतदान में लें भाग

    Cold wave intensifies in Jharkhand dry weather with fog and mist will prevail till November 16 in Jharkhand झारखंड में 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा झारखंड में ठंड बढ़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के कई बूथों में ईवीएम हुआ खराब, मतदाता परेशान
    Next Article झारखंड स्थापना दिवस पर ‘रन फॉर झारखंड’ का आगाज़, CM हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.