Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»घर लौट रही युवती को बाइक सवार ने मारी गो’ली, हालत गंभीर
    झारखंड

    घर लौट रही युवती को बाइक सवार ने मारी गो’ली, हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गो'ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी के नगड़ी इलाके में बीती देर रात अपराधियों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवती की पहचान मनीषा तिर्की के रूप में हुई है, जो कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है।

    घटना कैसे हुई

    जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात ड्यूटी खत्म कर मनीषा अपनी सहेली के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से उतरते ही पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली मनीषा की पीठ में लगी है।

    पुलिस की जांच जारी

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि अपराधी की पहचान के लिए टीम गठित की गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    परिवार में मचा कोहराम

    मनीषा के भाई बबलू तिर्की ने बताया कि हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी और परिवार तैयारी में लगा था। लेकिन इसी बीच यह दर्दनाक वारदात हो गई। मनीषा की हालत नाजुक है और उसे अभी तक होश नहीं आया है, जिससे पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से भी कर रही है।

    Also Read :  पटना में लगी रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल देने पर मिलेगा गिफ्ट

     

    A biker shot a young woman returning home her condition is critical.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में लगी रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल देने पर मिलेगा गिफ्ट
    Next Article उत्तराखंड को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 8260 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.