Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अंगोला, 50वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के समारोह में करेंगी शिरकत
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अंगोला, 50वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के समारोह में करेंगी शिरकत

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने राजकीय दौरे के पहले चरण में अंगोला की राजधानी लुआंडा पहुंच गई हैं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अंगोला की पहली राजकीय यात्रा है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह यात्रा भारत की अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण के साथ साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    राष्ट्रपति मुर्मू 8 से 11 नवंबर तक अंगोला में रहेंगी, जहां वह अपने समकक्ष जोआओ लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भी भाग लेंगी। वह अंगोला की संसद को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगी।

    विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला ने बताया कि यह यात्रा भारत और अफ्रीकी देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे के दौरान प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से चीतों के स्थानांतरण पर चर्चा होगी।

    अंगोला यात्रा के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 11 से 13 नवंबर तक बोत्सवाना जाएंगी, जहां वह राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।

    भारत और अफ्रीका के संबंध हाल के वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा इन रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    Also Read : तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ मनाया 37वां जन्मदिन, RJD कार्यालय में आज होगा बड़ा समारोह

    President Draupadi Murmu to attend Angola's 50th independence anniversary अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव ने परिवार के साथ मनाया 37वां जन्मदिन, RJD कार्यालय में आज होगा बड़ा समारोह
    Next Article पटना में लगी रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल देने पर मिलेगा गिफ्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.