Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Nov, 2025 ♦ 9:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीजीपी रहे अनुराग गुप्ता के पूरे कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं सीएम हेमंत : बाबूलाल
    जोहार ब्रेकिंग

    डीजीपी रहे अनुराग गुप्ता के पूरे कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं सीएम हेमंत : बाबूलाल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने डीजीपी के खिलाफ जांच करवाने की मांग भी की है। बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, अनुराग गुप्ता जैसा भ्रष्ट पुलिस महानिदेशक झारखंड बनने के बाद राज्य में कभी नहीं बना था।” एक वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा,” सोशल मीडिया पर घूम रहा यह वीडियो न्यूज़ किसी विरोधी दल के नेता का नहीं, बल्कि आपके साथ सरकार में शामिल प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री का है, जो अवैध डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से हटाने के कई दिनों पहले का है। ”

    उन्होंने लिखा, “यह तो एक सैम्पल है। जब सत्ताधारी दल का व्यक्ति भी किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोप लगा रहा है, तो ये सहज समझा जा सकता है कि उसने कैसे और कितने एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार और अपराध किये होंगे। सुना तो यह भी जा रहा है कि जिस अवैध डीजीपी को आपने भस्मासुर बनने का आशीर्वाद दिया था, उसने आपको ही जलाने के इंतजाम करने का काम फिर से शुरू कर दिया है।”

    मरांडी ने अपने पोस्ट के माध्यम से कहा, ” भले ही आप थोड़ी देर के लिए बच गए हैं, लेकिन जनता अभी भी आपकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। ऐसा लगता है कि आपने सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे का फॉर्मूला अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री जी,जनता बहुत समझदार होती है।”

    मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी,
    “अनुराग गुप्ता जैसा भ्रष्ट डीजीपी झारखंड बनने के बाद कभी बना ही नहीं था।” सोशल मीडिया पर घूम रहा ये वीडियो न्यूज़ किसी विरोधी दल के नेता का नहीं, बल्कि आपके साथ सरकार में शामिल प्रमुख राजनैतिक दल कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री का है, जो अवैध डीजीपी… pic.twitter.com/4TJREWE2E8

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) November 8, 2025

    नेता प्रत्पक्ष ने कहा, “लगातार मेरे द्वारा अवैध डीजीपी के खिलाफ आवाज उठाने पर भी आपके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। सदन से सड़क तक आवाज उठाई गई, लेकिन आप अपनी जिद्द पर अड़े रहे। मामला न्यायालय तक गया, लेकिन आप हठ पर अड़े रहे और जब आपका पाला पोसा हुआ ये अपराधी प्रवृत्ति का आदमी अंदर-अंदर आपका ही कब्र खोदने लगा, तो आपकी नींद खुली है।”

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “मुख्यमंत्री जी, ऐसे तो नदी में बहुत पानी बह चुका है, लेकिन थोड़ी बहुत अगर पद की गरिमा और साख की चिंता आपको है, तो अवैध डीजीपी रहे अनुराग गुप्ता के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच कराने की हिम्मत दिखाइए। जनता आपसे यह चाहती है। जिस अवैध डीजीपी को इस्तीफा देने की नौबत आ गई, उसे आप इतनी आसानी से भयमुक्त कैसे कर देंगे?”

    बाबूलाल ने कहा कि झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में अच्छे अफसर भी भरे पड़े हैं। इन सबों के बीच इस बात की चर्चा है कि झारखंड में राज्य सेवा से लेकर कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी भ्रष्टाचार के लिये जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन एक भी भ्रष्टाचारी भारतीय पुलिस सेवा या पुलिस के अधिकारी पर न तो कार्रवाई हुई, न ही कोई जेल गया, जबकि अगर ठीक से जांच हो जाय, तो उजागर हो जायेगा कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने राज्य में भ्रष्टाचार का कैसा-कैसा कीर्तिमान बना रखा है। मरांडी ने कहा कि जांच बैठाइए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, नहीं तो मेरी बात लिखकर रख लीजिये कि ऐसे और कई लोग आपके इर्द-गिर्द अभी भी घूम रहे हैं, जो आपको बराबर डर दिखाते रहेंगे और आगे ब्लैकमेल करेंगे आपको। हेमंत जी एकबार हिम्मत दिखाइए।

    Also Read : नंबर प्लेट में हेराफेरी का पर्दाफाश, रांची में दो चोरी की बाइक जब्त

    CM Hemant should show courage to investigate the entire tenure of Anurag Gupta who was DGP: Babulal डीजीपी रहे अनुराग गुप्ता के पूरे कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं सीएम हेमंत : बाबूलाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनंबर प्लेट में हेराफेरी का पर्दाफाश, रांची में दो चोरी की बाइक जब्त
    Next Article 75 महिलाओं को मिला सिलाई मशीन, विस अध्यक्ष बोले- सरकार तत्परता से कर रही काम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीसीएल में सतर्कता महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

    November 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत जी ने जेल जाना स्वीकार किया, पर समझौता नहीं किया : कल्पना सोरेन

    November 8, 2025
    जामताड़ा

    75 महिलाओं को मिला सिलाई मशीन, विस अध्यक्ष बोले- सरकार तत्परता से कर रही काम

    November 8, 2025
    Latest Posts

    सीसीएल में सतर्कता महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

    November 8, 2025

    हेमंत जी ने जेल जाना स्वीकार किया, पर समझौता नहीं किया : कल्पना सोरेन

    November 8, 2025

    75 महिलाओं को मिला सिलाई मशीन, विस अध्यक्ष बोले- सरकार तत्परता से कर रही काम

    November 8, 2025

    डीजीपी रहे अनुराग गुप्ता के पूरे कार्यकाल की जांच कराने का साहस दिखाएं सीएम हेमंत : बाबूलाल

    November 8, 2025

    नंबर प्लेट में हेराफेरी का पर्दाफाश, रांची में दो चोरी की बाइक जब्त

    November 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.