Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 2:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»डिप्टी CM विजय सिन्हा पर कल क्यों हुआ हमला… जानिए
    बिहार

    डिप्टी CM विजय सिन्हा पर कल क्यों हुआ हमला… जानिए

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lakhisarai : लखीसराय जिले के खुरियारी गांव में 6 नवंबर को मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी और बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा को अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बूथ नंबर 404 और 405 पर जब वे पहुंचे, तो ग्रामीणों ने “विजय सिन्हा मुर्दाबाद, वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारेबाजी की। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोबर और चप्पलें भी फेंकी।

    टूटी सड़कों से नाराज ग्रामीण

    हलसी बाजार से खुरियारी गांव तक की सड़क पिछले 20 सालों से खराब है। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर रोजाना गुजरना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गई है। ग्रामीणों ने कहा कि महिलाओं को रोज कीचड़ में चलना पड़ता है और नेता वोट लेकर समस्याओं को भूल जाते हैं। इस नाराजगी का असर मतदान के दिन सामने आया।

    विजय सिन्हा का बयान : “जंगलराज की वापसी”

    घटना के बाद मीडिया से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा, “यहां RJD और यादवों के गुंडे हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को बूथ पर बैठने नहीं दिया गया। जैसे जंगलराज लौट आया हो।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के इशारे पर विरोध कराया गया।

    ग्रामीणों का जवाब : “दंगा कराने की साजिश”

    ग्रामीणों ने सिन्हा के आरोप खारिज करते हुए कहा, “हमने किसी को डराया-धमकाया नहीं। सभी ने स्वतंत्र रूप से मतदान किया। यह विरोध वर्षों से अनदेखी का नतीजा है।”

    प्रशासन का बयान : शांतिपूर्ण मतदान

    जिला अधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने कहा, “मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।” SP अजय कुमार ने बताया कि सुबह सब शांत था, विरोध सिन्हा के आने पर शुरू हुआ।

    डिप्टी CM का बयान :

    बिहार के डिप्टी CM और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “सड़क का टेंडर हो चुका है और काम शुरू हो गया है। असल में यह RJD और कांग्रेस की गुंडागर्दी का उदाहरण है। NDA की सरकार आने पर ऐसे गुंडों पर कार्रवाई होगी।”

    Also Read : पेड़ पर लटका मिला युवती का कटा सिर, इलाके में सनसनी

    The reason behind the attack on the Deputy CM in Lakhisarai has come to light... know Why was Deputy CM Vijay Sinha attacked yesterday... Find out डिप्टी CM विजय सिन्हा पर कल क्यों हुआ हमला... जानिए लखीसराय में डिप्टी CM पर हुए हमले का वजह आया सामने... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेड़ पर लटका मिला युवती का कटा सिर, इलाके में सनसनी
    Next Article डोबो-कांदरबेड़ा सड़क का चौड़ीकरण शुरू, NH-33 से जुड़ेगा यह मार्ग

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान, अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज

    November 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    डिप्टी CM पर हमला मामला : CEC ने सख्त कार्रवाई का DGP को दिया निर्देश

    November 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कार पर फेंके चप्पल, लगे “मुर्दाबाद” के नारे

    November 6, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत सोरेन से नवनियुक्त प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने की शिष्टाचार भेंट

    November 7, 2025

    अहमदाबाद AI हादसा में केंद्र और DGCA से जवाब तलब, SC ने पायलट के पिता से कहा- बेटा दोषी नहीं

    November 7, 2025

    “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर पाकुड़ रेलवे मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम

    November 7, 2025

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल बने मम्मी-पापा, पोस्ट कर किया खुशी का इजहार

    November 7, 2025

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर 78 कछुए बरामद, कीमत 7.8 लाख रुपए

    November 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.