Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 12:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान, अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान, अब दूसरे चरण की तैयारियां तेज

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 7, 2025Updated:November 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में 18 जिलों की 101 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार करीब 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।

    कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह रही कि इस बार महिलाओं, युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सक्रियता ने मतदान प्रतिशत को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

    दूसरे चरण की हलचल शुरू, शिवहर बना केंद्र

    पहले चरण के सफल मतदान के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में शिवहर में आज चुनावी सरगर्मी चरम पर है। यहां केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पुरनहिया में जनसभा करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह डोर-टू-डोर प्रचार में जुटेंगे। वहीं, CM नीतीश कुमार समाहरणालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी जदयू प्रत्याशी स्वेता गुप्ता के पति डॉ. वरुण कुमार ने दी।

    महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने बदले समीकरण

    पहले चरण के मतदान में महिलाओं और युवाओं की बढ़ी भागीदारी ने राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। खासकर जीविका दीदियों की सक्रियता और युवाओं के उत्साहपूर्ण मतदान ने राजनीतिक दलों के लिए नए संकेत दिए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार का चुनाव महागठबंधन और एनडीए दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण और निर्णायक साबित हो सकता है।

    चुनाव आयोग ने रखी सख्त निगरानी

    पहले चरण में चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटना स्थित कंट्रोल रूम से राज्यभर के बूथों की लाइव मॉनिटरिंग की। करीब 45,000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई। किसी भी गड़बड़ी या शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। साथ ही, जिला और राज्य स्तरीय अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे।

    शिवहर में आज होगा महाजुटान

    शिवहर में आज का दिन राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। यहाँ नेताओं की सभाओं के साथ-साथ मतदाताओं को जागरूक करने और जनसमर्थन जुटाने पर जोर रहेगा। राजनीतिक दलों की रणनीतियाँ और आज के कार्यक्रमों का प्रभाव आगामी चरणों के मतदान पर सीधा असर डाल सकता है।

    Also Read : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, PM मोदी करेंगे वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ

    Bihar Elections 2025: Record 64.66% voter turnout in the first phase preparations in full swing for the second phase अब दूसरे चरण की तैयारियाँ तेज बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, PM मोदी करेंगे वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ
    Next Article झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा आज संभालेंगी कमान, झुमरा पहाड़ पर चलाया था तगड़ा अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की पहली महिला DGP, ग्रहण किया पदभार

    November 7, 2025
    कोर्ट की खबरें

    SC ने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश

    November 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे, PM बोले- यह सिर्फ गीत नहीं, एक मंत्र, संकल्प और ऊर्जा है

    November 7, 2025
    Latest Posts

    महागामा में कुएं से महिला का श’व बरामद, पति से विवाद के बाद लापता हुई थी

    November 7, 2025

    तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की पहली महिला DGP, ग्रहण किया पदभार

    November 7, 2025

    SC ने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने के निर्देश दिए, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश

    November 7, 2025

    ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे, PM बोले- यह सिर्फ गीत नहीं, एक मंत्र, संकल्प और ऊर्जा है

    November 7, 2025

    डोबो-कांदरबेड़ा सड़क का चौड़ीकरण शुरू, NH-33 से जुड़ेगा यह मार्ग

    November 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.