Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास घेराव की घोषणा पर प्रशासन अलर्ट, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
    झारखंड

    गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास घेराव की घोषणा पर प्रशासन अलर्ट, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री सुदिव्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih :  गिरिडीह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निजी आवास के घेराव की घोषणा के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। झारखंड सहायक अध्यापक संघ ने स्थायीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर बुधवार को मंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया था।

    संभावित आंदोलन को देखते हुए मंगलवार शाम से ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं। सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिसपुते ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर मंत्री आवास के 500 मीटर दायरे में अगले 72 घंटे के लिए किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस या प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    बुधवार सुबह से गिरिडीह पुलिस अलर्ट मोड में है। मंत्री आवास की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं।

    इस बीच, गिरिडीह पहुंचने वाले झारखंड सहायक अध्यापक संघ के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरिडीह स्टेडियम में रखा गया है।

    एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिसपुते और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं। मंत्री आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

    Also Read : पटना में विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, कई इलाकों में सामान्य वाहनों पर रोक

     

    एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिसपुते एसडीपीओ जीतवाहन उरांव गिरिडीह झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा नगर विकास मंत्री निषेधाज्ञा पुलिस अलर्ट प्रदर्शन बिहार झारखंड राजनीति समान वेतनमान सुदिव्य कुमार सोनू सुरक्षा व्यवस्था स्थायीकरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, कई इलाकों में सामान्य वाहनों पर रोक
    Next Article धनबाद पुलिस का कुख्यात प्रिंस खान पर शिकंजा, मनी लॉड्रिंग व हवाला में सक्रिय चार गुर्गे गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.