Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेल भेजने से पूर्व खूंटी पुलिस ने आरोपियों को घुमाया बाजार में
    झारखंड

    जेल भेजने से पूर्व खूंटी पुलिस ने आरोपियों को घुमाया बाजार में

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read90
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी पुलिस ने रनिया थानेदार पर हुए जानलेवा हमले और जवान से हथियार छिनने मामले में बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पूर्व सभी आरोपियों को पूरे बाजार में घुमाया गया, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी। जेल भेजे जाने से पूर्व स्थानीय पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सभी आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कटफरा (लकड़ी का मोटा टुकड़ा), खून सना पत्थर, शराब की बोतलों के टुकड़े और घटना के दिन अभियुक्तों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं।

    पुलिस

    जेल भेजे गए आरोपी

    गिरफ्तार आरोपियों में गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ममरला टेंगरा गांव निवासी सुखदेव झोरा उर्फ भोको (20 वर्ष), रनिया के जापुद झोराटोली निवासी सेनेतर भेंगरा उर्फ सोनू (24 वर्ष), बड़काटोली डिगरी निवासी जगतपाल सिंह उर्फ चौठा सिंह (45 वर्ष), मेलानियुस होरो (32 वर्ष), केराटोली डिगरी निवासी मार्शल कोंगाड़ी (66 वर्ष) तथा कनकलोया बरटोली निवासी महिला पूनम भेंगरा (42 वर्ष) शामिल हैं।

    इन अभियुक्तों के खिलाफ रनिया थाना में दो नवंबर को ही अंचलाधिकारी प्रशांत डांग के आवेदन पर कांड संख्या 33/25 दर्ज किया गया है। इस मामले में बीएनएस 2023 की धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 127(2), 115(2), 109, 132 और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है।

    पुलिस

    पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरपा के एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में तीन थानों के पुलिस पदाधिकारियों को मिलाकर एक टीम गठित की गई। टीम में डीएसपी रामप्रवेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम, तपकरा थाना प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, टिनू कुमार, अमरजीत सिंकू, श्यामल कुम्भकार, सहायक अवर निरीक्षक डोमन टुडू तथा रनिया और तोरपा थानों के सशस्त्र बल जवान शामिल थे।

    पुलिस

    Also Read : राज्य में नए डीजीपी को लेकर कयासों का दौर तेज, प्रशांत सिंह का नाम टॉप वन में !

    Before sending the accused to jail Khunti police paraded them in the market. जेल भेजने से पूर्व खूंटी पुलिस ने आरोपियों को घुमाया बाजार में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौ’त, जा रहे थे गंगा स्नान करने
    Next Article किराए के मकान में मिली दंपती की बॉडी, ह’त्या या आ’त्मह’त्या… तफ्तीश में जुटी पुलिस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.