Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना रखरखाव में घोटाला मामला, सीबीआई कोर्ट से 9 के खिलाफ समन जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना रखरखाव में घोटाला मामला, सीबीआई कोर्ट से 9 के खिलाफ समन जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के रखरखाव और मरम्मत में 20.87 करोड़ रुपये घपला करने का मामला सामने आया था। इस मामले में सीबीआई ने भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के तीन वरीय पदाधिकारी और झारखंड राज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) के तत्कालीन अध्यक्ष शिवेंद्र नाथ वर्मा समेत नौ लोगों के खिलाफ समन जारी कर दिया है। सभी को 25 नवंबर तक सीबीआई की विशेष अदालत में स्वयं या फिर अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

    मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने दो जून 2016 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जेएसईबी रांची के तत्कालीन अध्यक्ष शिवेंद्र नाथ वर्मा, जेएसईबी रांची के तत्कालीन वित्तीय सदस्य आलोक शर, भेल भोपाल के सीनियर डीजीएम सुनिति कुमार मजूमदार, भेल पीडीएक्स भोपाल के एजीएम आरके आर्या, भेल भोपाल के गुरुकृत सिंह सचदेवा, मेसर्स नॉर्थन पावर इरेक्टॉर्स लि. नई दिल्ली के संचालक नवनीत सागर मित्तल और उनकी कंपनी, मेसर्स फाइब्रेटेक मेरठ यूपी के संचालक आशुतोष मित्तल और उनकी कंपनी शामिल है।

    स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के रखरखाव और मरम्मत के लिए वर्ष 2011-12 में टेंडर निकाला गया था। टेंडर में न्यूनतम 59.75 लाख रुपये और अधिकतम 20.87 करोड़ रुपये का आवेदन आया। जेएसईबी के तत्कालीन अध्यक्ष और भेल के तीनों वरीय पदाधिकारियों ने आपराधिक साजिश और पद का दुरुपयोग करते हुए टेंडर सबसे ऊंची दर डालने वाली कंपनी को दे दिया, जबकि रख रखाव और मरम्मत में अधिकतम 2.5 करोड़ रुपये खर्च किया जाना था।

    #Jharkhand News cbi Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेरमो विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह ने किया पूरे परिवार के साथ मतदान
    Next Article कृषि कानूनों पर राष्ट्रपति का पंजाब को झटका, कैप्टन के शिष्टमंडल से मिलने से किया साफ इन्कार- कांग्रेस सांसदों का दिल्ली में डेरा

    Related Posts

    झारखंड

    राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

    August 2, 2025
    झारखंड

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    August 2, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025

    राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

    August 2, 2025

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    August 2, 2025

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.