Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें
    जोहार ब्रेकिंग

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read133
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लेवी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में उग्रवादी संगठन TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम उमेश मुंडा उर्फ दिनेश मुंडा, नितेश मुंडा, राम विजय लोहरा और पवन लोहरा बताये गये। इन लोगों के पास से से मोबाइल, सिम कार्ड, नगद रुपये और धमकी भरे पर्चे बरामद किए गए हैं।

    पहला मामला : ओरमांझी में टीएसपीसी के नाम पर धमकी

    रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 22 अक्टूबर को पुलिस को आवेदन देकर बताया कि 16 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात शख्स का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को प्रतिबंधित संगठन TSPC का सदस्य बताया। फोन करने वाले ने कहा “धुमकुड़िया भवन बनवा रहे हो, मैनेज करके चलो, नहीं तो जान से मार देंगे।” साथ ही 40 हजार रुपये लेवी के रूप में दो दिन में पहुंचाने को कहा गया।

    शिकायत पर रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव की देखरेख में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर उमेश मुंडा उर्फ दिनेश मुंडा और नितेश मुंडा को गिरफ्तार किया। दोनों बुढ़मू थाना क्षेत्र के टोंगरीटोला चकमे के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल, तीन अन्य मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और 17,500 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी उग्रवादी  संगठन TSPC के नाम पर लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करते थे।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/11/01.mp4

    दूसरा मामला : खलारी में नीरज साहू गैंग का पर्दाफाश

    दूसरी घटना खलारी थाना क्षेत्र की है। रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि बीते 2 नवंबर को एक व्यक्ति ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए खुद को “नीरज साहू गैंग” का सरगना बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही गैंग के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी उसके घर पर चिपकाया गया था।

    शिकायत मिलते ही रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर राम विजय लोहरा और पवन लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। विजय लोहरा लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला है। वहीं, पवन लोहरा रांची के खलारी का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान राम विजय लोहरा के पास से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया, जबकि पवन लोहरा की निशानदेही पर सुभाष नगर जंगली कॉलेज के पास से नीरज साहू गैंग का पर्चा बरामद किया गया।

    पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे पहले उग्रवादी संगठन JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सदस्य थे। पुलिस की लगातार कार्रवाई से जब संगठन कमजोर पड़ा, तब दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज साहू गैंग बनाया और भट्ठा मालिकों तथा कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलनी शुरू कर दी थी।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/11/02.mp4

    Also Read : निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    Four people demanding levy in the name of TSPC and Neeraj Sahu gang were arrested SP क्या बता गये... देखें TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये what did the SP say... watch
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
    Next Article “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.