Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 4:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
    खूंटी

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थाना प्रभारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : लोहागाढ़ा डाईर मेला में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने गए रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल पर रविवार को जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद और 40 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    रनिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रशांत डांग के आवेदन पर मेला समिति के अध्यक्ष शिव अवतार सिंह और सचिव मनोज कांशी समेत 40 से 50 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    सीओ सह बीडीओ प्रशांत डांग की लिखित शिकायत में बताया गया है कि रनिया थाना क्षेत्र के लोहागढ़ा में आयोजित डाईर मेला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ और थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, अमरजीत सिंकू एवं सशस्त्र बल के साथ में गये हुए थे। विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान डाईर मेले के अध्यक्ष शिव अवतार सिंह एवं सचिव मनोज कांशी को मेले क्षेत्र में अपने स्वंयसेवकों को भी तैनात करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन मेला आयोजन के दौरान उनके द्वारा कोई भी स्वयंसेवक तैनात नहीं था। बताया गया कि

    करीब साढ़े तीन बजे दारू भट्टी की तरफ से दो गुटों में आपस में झगड़े की सूचना थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल को मिली। इसके बाद थाना प्रभारी सशस्त्र बल को लेकर दारू भट्टी की तरफ गए तो देखा कि शराब पीने वाले कुछ लोग आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। थाना प्रभारी लड़ाई झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने शराब पीने एवं बेचने वालों को भी मना किया, तो लड़ाई झगड़ा कर रहे लोग एवं शराब बेचने वाले लोगों ने एकजुट होकर 40 से 50 की संख्या में जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, सबने मिलकर थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बलों को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

    इसी बीच पीछे से किसी व्यक्ति ने जलावन लकड़ी से जान से मारने की नीयत से थाना प्रभारी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गए। हमला करने के बाद कुछ युवक एवं महिला, थाना प्रभारी के साथ मारपीट करने लगे और सशस्त्र बल के के जवान अनीश बारला की रायफल छीनने की कोशिश की।

    इधर, मेले में तैनात दूसरे सशस्त्र बल के पहुंचने पर सभी मौके से भाग गए, जिसके बाद थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। बीडीओ प्रशांत डांग ने बताया कि यह घटना डाईर मेला समिति के अध्यक्ष शिव अवतार सिंह और सचिव मनोज कांशी द्वारा मेला संचालन में लापरवाही करने के कारण हुई है। सीओ प्रशांत डांग के आवेदन पर दोनों के खिलाफ नामजद एवं अन्य 40-50 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।

    मामले की जांच के लिए तोरपा के पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में तोरपा रनिया की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि थाना प्रभारी के सिर पर गंभीर चोटें आई है और उनका इलाज रांची में चल रहा है।

    Also Read : कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल

    Armed Forces Assault on Officer BDO Prashant Dang Criminal Case Fir head injury Illegal Liquor jharkhand Khunti law and order Lohagada Dair Mela Mela Committee police attack police investigation public safety Rania Police Rape and Riot Prevention Torpa Police Vikas Kumar Jaiswal Violence
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल
    Next Article निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025
    जमशेदपुर

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.