Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 2:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»…हम खुद के लिए पैदा नहीं हुए, हम तो आपके लिए जिंदा हैं : मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    …हम खुद के लिए पैदा नहीं हुए, हम तो आपके लिए जिंदा हैं : मोदी

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकतंत्र के लिए समर्पित वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं कांग्रेस को परिवार बचाने का गठबंधन करार दिया तथा जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद के लिए पैदा नहीं हुए बल्कि वे लोगों के लिए जिंदा हैं।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने रविवार को समस्तीपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में संबोधन की शुरुआत मैथिली भाषा में की और कहा, “महाकवि विद्यापति के मुक्तिस्थल जननायक कर्पूरी ठाकुर के कर्मस्थल, बलवान घाटी के शहीद अमन कुमार की पावन भूमि पर हम आहां सबके प्रणाम करै छी । ” उन्होंने कहा कि इस बिहार की धरती ने ही पूरी दुनिया और मानवजाति को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया, जिस पर बिहार और पूरे देश को गर्व है। जब जनता के हित में फैसले होते हैं और फैसलों में जनता की सहभागिता होती है तभी लोकतंत्र मजबूत होता है। आज देश में एक तरफ लोकतंत्र के लिए पूर्ण रूप से समर्पित राजग का गठबंधन है वहीं दूसरी ओर अपने निहित स्वार्थ और अपने परिवार के स्वार्थ को पूरा करने के लिए समर्पित पारिवारिक गठबंधन है।

    श्री मोदी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवालिया लहजे में कहा कि केवल अपने-अपने परिवार के लिए काम कर रही इन पारिवारिक पार्टियों ने जनता को क्या दिया। यह बड़े-बड़े बंगले और महल बने तो किसके लिए बने, सिर्फ और सिर्फ यह परिवार की पार्टियों के मुखियाओं के ही बने हैं। उन्होंने पूछा, “क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोई भाई राज्यसभा पहुंचे, क्या उनका कोई बेटा-बेटी पहुंचा है। क्या मोदी का कोई रिश्तेदार कहीं पहुंचा है। लोकतंत्र के लिए काम करने वाले लोग जनता को अवसर देते हैं। हम आपके लिए जिंदा है और आपके लिए जान लगाते हैं। हम खुद के लिए पैदा नहीं हुए हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां-जहां यह परिवार वाले सरकार में बैठे हैं वहां क्या होता है किसी से छुपा नहीं है। यदि तीन बेटे हैं तो वे सभी के बीच मौज करने के लिए जिले बांट देते हैं, मानो जैसे जिले उनकी निजी संपत्ति हों। यदि ये परिवार वाले इस तरह लूटेंगे तो फिर गरीब के बच्चे कहां जाएंगे। इन परिवार वालों को गरीबों की चिंता नहीं बल्कि उन्हें केवल खुद के विकास की चिंता है।

    Bihar news Election Latest Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए चयन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने कहा-रिक्त पड़े सीटों को जल्द से जल्द भरना सुनिश्चित करें
    Next Article साहिबगंज में महिला ने परिवार के 5 बच्चों को दो मंजिला से फेंका नीचे, एक बच्चे की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये अहम निर्देश

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद मंडल कारा का जेल IG ने किया औचक निरीक्षण

    September 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025

    जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.