Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पोल से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार
    झारखंड

    पोल से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2025Updated:November 1, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : गोला थाना क्षेत्र में बिजली के पोल से मुख्य लाइन के केबल तार चोरी करने और उन्हें बेचने की योजना बनाने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में हुई।

    मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात लगभग 12:20 बजे रामगढ़ SP अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम सुतरी में पोल से केबल काटकर उसे मारूती ओमनी वाहन में लोड कर रामगढ़ की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर टीम बनाकर छापेमारी की। इसी दौरान गोला थाना अंतर्गत ग्राम मुरपा, झरियागढ़ा पुल के पास एक सिल्वर रंग की मारूती ओमनी (संख्या JH07D-0662) रोकी गई।

    वाहन में बैठे चार लोग अपने नाम बताए कौलेश्वर यादव उर्फ रेगा, नितेश कुमार महतो, अबुध महतो उर्फ छोटु महतो और तसौवर अंसारी। तलाशी में चार बंडल काला रंग का मेन लाइन केबल तार बरामद हुआ, जिसका कुल वजन करीब 120 किलो था।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने देखा कि वाहन के पीछे लाल-काले रंग की XBLADE मोटरसाइकिल आ रही थी। इसे रोकने पर बाइक पर बैठे दो लोगों  अमर कुमार दांगी और सुरेन्द्र चौधरी  की पहचान हुई। मारूती ओमनी वाहन में बैठे अभियुक्तों ने बताया कि सुरेन्द्र चौधरी ही चोरी किए गए केबल की खरीद-बिक्री करता है। पूछताछ में सभी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

    इस मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर गोला थाना में मामला दर्ज किया (कांड संख्या 122/2025, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस 2023)। बरामद वस्तुओं में सिल्वर रंग की मारूती ओमनी, चार बंडल केबल तार और लाल-काले रंग की XBLADE मोटरसाइकिल शामिल हैं।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र चौधरी का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, साथ ही पैंथर मोबाइल दस्ता एवं सशस्त्र बल ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

    XBLADE मोटरसाइकिल अनुमंडल पुलिस अपराध केबल चोरी गोला थाना चोरी और बिक्री चोरी का मामला छापेमारी पुलिस कार्रवाई पुलिस गिरफ्तारी बिजली केबल मारूती ओमनी रामगढ़ रामगढ पुलिस वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव : कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    Next Article राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Latest Posts

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.