Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों का तांडव, चंचला ज्वेलर्स से 15 लाख की चोरी
    झारखंड

    थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों का तांडव, चंचला ज्वेलर्स से 15 लाख की चोरी

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ बाजार में बीती देर रात बड़ी चोरी की वारदात हुई। भगत मोहल्ला स्थित सोनार पट्टी में चंचला ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और लोहे की तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गई ज्वेलरी की कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

    हैरानी की बात यह है कि यह घटना तीनपहाड़ थाना से मात्र 100 से 150 मीटर की दूरी पर हुई। इससे स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

    दुकान के मालिक अरुण सोनी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दुकान के पास संदिग्ध गतिविधि हो रही है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक छह से सात नकाबपोश अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले थे। चोरों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा, फिर तिजोरी का ताला तोड़कर लगभग पांच किलो चांदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर साथ ले लिया, ताकि पहचान न हो सके।

    घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी एम.के. पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने और फुटेज खंगालने का काम शुरू किया।

    इस घटना से नाराज व्यापारियों ने लगभग एक घंटे तक बाजार बंद रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी से बातचीत के बाद जाम हटाया गया।

    थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

     

    अपराध चंचला ज्वेलर्स चोरी ज्वेलरी दुकान झारखंड तीनपहाड़ थाना प्रभारी एमके पांडेय पुलिस जांच बाजार में दहशत व्यापारियों का विरोध सड़क जाम साहिबगंज सीसीटीवी सुरक्षा सोने-चांदी के गहने
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ बॉक्स ऑफिस पर हिट
    Next Article ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 : फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.