Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बाबूलाल के AI वीडियो से गरमाया घाटशिला उपचुनाव, BJP ने की सख्त कार्रवाई की मांग
    जमशेदपुर

    बाबूलाल के AI वीडियो से गरमाया घाटशिला उपचुनाव, BJP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: भाजपा ने चुनाव आयोग से AI वीडियो पर कार्रवाई की मांग की है। घाटशिला उपचुनाव के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। भाजपा ने अपने इलेक्शन एजेंट के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला को पत्र भेजकर आपत्ति दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा AI का अवैध इस्तेमाल किया जा रहा है।

    भाजपा का आरोप है कि फेसबुक पर साझा किए गए वीडियो और पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह AI-जनित सामग्री है, जो चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन है।

    जिला प्रशासन के मीडिया कोषांग ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि प्रचार सामग्री में AI-जनित या डिजिटल रूप से परिवर्तित तस्वीर, ऑडियो या वीडियो का उपयोग करते समय इसे स्पष्ट रूप से “AI-Generated” या “Synthetic Content” के रूप में दिखाना आवश्यक है। दृश्य सामग्री में यह घोषणा कम से कम 10% हिस्से में और ऑडियो सामग्री में शुरुआत के 10% समय में बोलकर बताना अनिवार्य है। सामग्री में निर्माता या जिम्मेदार संस्था का नाम भी होना चाहिए। किसी व्यक्ति की पहचान, आवाज़ या रूप को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

    निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार राजनीतिक दलों को सभी AI-जनित सामग्रियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा, जिसमें निर्माता का विवरण और टाइमस्टैम्प शामिल होना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन किया जा सके। साथ ही किसी भी प्रचार सामग्री को प्रसारित करने से पहले एमसीएमसी कोषांग से प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है।

    AI video Babulal Soren Bjp digital media guidelines Election Commission Ghatsila By-election Jharkhand Elections Jmm political controversy synthetic content
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने डॉ मशकूर अहमद उस्मानी को छह साल के लिए किया निष्कासित, निर्दलीय लड़ रहे चुनाव
    Next Article अशोक गहलोत का NDA पर हमला, कहा- मेनिफेस्टो झूठ का पुलिंदा, भगवान भरोसे चल रहा बिहार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.