Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 12:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    चाईबासा

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी गुरुवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला परिसदन में डीसी चंदन कुमार और एसपी अमित रेनू ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने सदर अस्पताल-चाईबासा का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान थैलेसीमिया से पीड़ित बच्ची को रक्त चढ़ने के मामले में उसके बाद एचआईवी से ग्रसित होने की शिकायत को लेकर मंत्री सबसे पहले अस्पताल परिसर स्थित रक्त अधिकोष केंद्र (ब्लड बैंक) पहुंचे, जहां उन्होंने रक्त जांच और भंडारण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड टेस्टिंग की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और उपकरणों की कार्य स्थिति की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाने का निर्देश दिया और कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल की घटनाओं से सरकार ने गंभीरता से सबक लिया है। राज्य के सभी 24 जिलों में संचालित रक्त अधिकोष केंद्रों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और इस पहल की शुरुआत चाईबासा से की गई है। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी विभाग, दवा वितरण केंद्र, निबंधन काउंटर, कैंटीन और सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। मौके पर मरीजों ने मंत्री से अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर मंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिया।

    मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई नीतिगत निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नए एंबुलेंस की खरीद प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले।

    निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ भारती मिंज, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा, एसडीपीओ बहामन टुटी, नजारत उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष सहित कई चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

    Also Read : कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    Health Minister inspected Chaibasa Sadar Hospital said – negligence in health services will not be tolerated कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…
    Next Article पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा पुलिस ने निकाली “रन फॉर यूनिटी”, राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति दिये संदेश

    October 31, 2025
    झारखंड

    रन फॉर यूनिटी में दौड़ी सरायकेला पुलिस, दे गई यह संदेश

    October 31, 2025
    क्राइम

    कुल्हाड़ी से वार कर दुकानदार की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    October 31, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा पुलिस ने निकाली “रन फॉर यूनिटी”, राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति दिये संदेश

    October 31, 2025

    कम उम्र में बढ़ रही आंखों की बीमारियां: डिजिटल लाइफस्टाइल और एसी बन रहे ड्राई आइज की बड़ी वजह

    October 31, 2025

    रन फॉर यूनिटी में दौड़ी सरायकेला पुलिस, दे गई यह संदेश

    October 31, 2025

    पटना में 2 नवंबर को पीएम मोदी का रोड शो, अगले दिन कटिहार में चुनावी सभा

    October 31, 2025

    पटना नगर निगम के तीन कर्मचारी बर्खास्त, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.