Johar Live Desk : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को गर्म रखने और रोगों से बचाने की जरूरत बढ़ जाती है। इस मौसम में अगर आप अपने दिन की शुरुआत किसी आयुर्वेदिक ड्रिंक से करें, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और बीमारियों से बचाव भी करता है।
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का पहला पेय सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत आंवला और हल्दी वाले पानी से की जाए, तो यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह ड्रिंक इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को ग्लो देता है, पेट को स्वस्थ रखता है और दिमाग को एक्टिव बनाता है।
क्यों फायदेमंद है आंवला-हल्दी ड्रिंक?
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। वहीं, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
दोनों का मिश्रण सुबह खाली पेट पीने से शरीर नैचुरल तरीके से डिटॉक्स होता है और दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है।

सुबह 5 बजे पीना क्यों बेहतर?
आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह 5 बजे शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया सबसे सक्रिय होती है। इस समय आंवला-हल्दी ड्रिंक पीने से यह तेजी से अवशोषित होकर अपना असर दिखाता है।
मुख्य फायदे
- इम्यूनिटी बूस्टर: सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव करता है।
- स्किन में ग्लो: आंवला टॉक्सिन्स निकालता है, हल्दी ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है।
- शरीर को डिटॉक्स करता है: लिवर को साफ रखता है और शरीर हल्का महसूस होता है।
- पाचन सुधारता है: गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या में राहत देता है।
- मूड और फोकस बेहतर करता है: दिमाग को शांत और ताजगीभरा रखता है।
कैसे बनाएं आंवला-हल्दी ड्रिंक?
- एक गिलास गर्म पानी लें।
- उसमें एक चम्मच आंवला जूस या पाउडर मिलाएं।
- आधा चम्मच हल्दी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी डाल सकते हैं।
- इसे सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पिएं।
सर्दियों में जब शरीर को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है, तब आंवला-हल्दी ड्रिंक एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसे अपनी सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और सेहत, स्किन व मूड में आने वाले बदलाव को खुद महसूस करें।

