Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू
    जोहार ब्रेकिंग

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सैन्यकर्मी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पारस एचईसी हॉस्पिटल और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम के बीच पारस अस्‍पताल में शनिवार को एमओयू किया गया। एमओयू के तहत झारखंड और रांची में रहनेवाले सैन्यकर्मी (सर्विंग और रिटायर्ड) और उनके आश्रित परि‍वार पारस हॉस्पिटल में सीजीएचएस दर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

    इस समझौते के साथ ही पारस हॉस्पिटल की सभी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे इमरजेंसी सेवाएं, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, क्रिटिकल केयर सहित अन्य, मेडि‍कल सुवि‍धाओं का लाभ सैन्य परिवारों के लिए भी समान रूप से उपलब्ध होंगी। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद ब्रिगेडियर एसवी कृष्णन ने कहा कि पारस हॉस्पिटल के साथ साझेदारी से सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

    सैनिक कर्मियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अब पारस अस्पपताल सहित रांची के आसपास रहनेवाले लोगों को खास तौर पर इलाज कराने में सुविधा होगी।

    वहीं मौके पर पारस हॉस्पिटल फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पारस अस्पपताल को देश के सैनिकों और उनके परिवारों की सेवा करने का अवसर मिला है। यह एमओयू पारस अस्पताल के साथ-साथ हमारे सामुदायिक दायित्व और गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भी मिलिट्री कर्मी और उनके परिजन 24 घंटे अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

    Also Read : रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    Military personnel can now also get treatment at Paras Hospital MoU signed
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर
    Next Article राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.