Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 9:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, IG अभियान ने बनाई रणनीति
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, IG अभियान ने बनाई रणनीति

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बढ़ते संगठित अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईजी अभियान डॉ. माईकलराज एस. ने की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई, जिसमें रांची, धनबाद, रामगढ़, पलामू, हजारीबाग और चतरा जिले के एसपी एवं आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य 20 अगस्त 2024 को हुई पिछली बैठक में लिए गए फैसलों की प्रगति की समीक्षा करना और संगठित अपराधकर्मियों के गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए नई रणनीति तैयार करना था।

    डॉ माईकलराज एस. ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगनाओं और सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, और उनकी गतिविधियों पर लगातार रिपोर्ट तैयार की जाए।

    आईजी अभियान ने यह भी निर्देश दिया कि अगर किसी संगठित अपराधी या उसके गिरोह ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर संपत्ति जब्त की जाए। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों की हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और जमानतदारों का भी सत्यापन किया जाए ताकि कानून का दुरुपयोग न हो। बैठक में यह तय किया गया कि अपराध नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर विशेष निगरानी टीम गठित की जाएगी, जो नियमित रूप से रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजेगी।

    इस मौके पर पुलिस मुख्यालय सभागार से आईजी अभियान डॉ. माईकलराज एस. और रिषभ झा, एसपी एटीएस सशरीर मौजूद थे, जबकि अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में राज्य में संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाने और जमीनी स्तर पर उसके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    Also Read : कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग को हथियार सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार

    IG Campaign chalks out strategy IG अभियान ने बनाई रणनीति Jharkhand prepares for major crackdown on organised crime झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीगीद गांव में आगजनी पीड़ित परिवारों से मिले सुदेश महतो, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
    Next Article संगठित अपराध नियंत्रण के लिए झारखंड पुलिस ने तैयार की नई रणनीति…

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

    October 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    छठ महापर्व की शुरुआत आज से : नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प

    October 25, 2025
    जमशेदपुर

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

    October 25, 2025

    छठ महापर्व की शुरुआत आज से : नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प

    October 25, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 25 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 25, 2025

    पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    October 24, 2025

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.