Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»भाई दूज 2025 : भाई-बहन के प्रेम का पर्व आज… जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा
    ट्रेंडिंग

    भाई दूज 2025 : भाई-बहन के प्रेम का पर्व आज… जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दूज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देशभर में आज यानी गुरुवार को भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। रक्षाबंधन की तरह यह पर्व भी भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। भाई दूज के साथ ही दीपावली का पांच दिवसीय उत्सव भी समाप्त हो जाता है।

    भाई दूज 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

    इस साल भाई दूज 23 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। द्वितीया तिथि 22 अक्तूबर की रात 8:17 बजे शुरू होगी और 23 अक्तूबर की रात 10:47 बजे खत्म होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि के आधार पर त्योहार मनाए जाते हैं, इसलिए भाई दूज 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। तिलक और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 2:54 बजे तक है, जिसमें अमृत चौघड़िया दोपहर 1:30 बजे से 2:54 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, इस समय तिलक और पूजा करना सबसे फलदायी माना जाता है।

    भाई दूज की पूजा विधि

    • शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू करें।
    • भाई को पूर्व दिशा में और बहन को पश्चिम दिशा में बैठाएं।
    • भाई को साफ आसन पर बिठाकर उनके माथे पर तिलक लगाएं। छोटे भाई को अंगूठे से और बड़े भाई को अनामिका से तिलक करें।
    • तिलक दीपशिखा के आकार में लगाएं और भाई की गोद में नारियल रखें।
    • भाई को अपने हाथों से भोजन कराएं और बाद में भाई बहन को उपहार या वस्त्र भेंट करे।
    • इस दौरान मंत्र ‘गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें फूले फलें’ का उच्चारण करें।

    भाई दूज की थाली में क्या रखें?

    • रोली और चावल
    • दीया, मिठाई, कलावा
    • फूल, पान का पत्ता, सुपारी
    • नारियल और गंगाजल

    भाई दूज की पौराणिक कथा

    पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्य देव और उनकी पत्नी छाया की दो संतानें यमराज और यमुना थीं। यमुना अपने भाई यमराज से बहुत प्रेम करती थीं और चाहती थीं कि वे उनके घर आएं। एक बार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अचानक यमुना के घर पहुंचे। यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से वर मांगने को कहा। यमुना ने वर मांगा कि हर साल इस दिन वे उनके घर आएं और जो बहन अपने भाई को तिलक कर भोजन कराए, उसके भाई को लंबी उम्र मिले और यमलोक का भय न रहे। यमराज ने यह वरदान दे दिया, और तभी से भाई दूज की परंपरा शुरू हुई।

    Also Read : दिल्ली में मुठभेड़ : बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर

    Bhai dooj Bhai Dooj 2025 Bhai Dooj 2025: Today is the festival of brother-sister love… Know the auspicious time and story know the worship method of Bhai Dooj the festival of brother-sister love – Bhai Dooj जानें भाई दूज का पूजा विधि भाई दूज भाई दूज 2025 भाई दूज 2025 : भाई-बहन के प्रेम का पर्व आज... जानें शुभ मुहूर्त और कथा भाई-बहन के प्रेम का पर्व- भाई दूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में बिहार पुलिस का एनका’उंटर, सिग्मा गिरोह का सरगना समेत चार वांटेड को मार गिराया
    Next Article छठ महापर्व पर झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 25 से बारिश की संभावना

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बूढ़ी मां को उतारा मौ’त के घाट, फिर थाना में कर दिया सरेंडर

    October 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    SAAF Athletics 2025 को लकेर रांची में बदल गई ट्रैफिक व्यवस्था… जानें

    October 23, 2025
    गुमला

    बेटी के घर जा रही अधेड़ महिला से दु’ष्कर्म, आरोपी को दबोचने में जुटी पुलिस

    October 23, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत RPF रांची की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार, 22 बोतल शराब जब्त

    October 23, 2025

    धनबाद में डायरिया का प्रकोप, एक बच्चे की मौ’त, 24 लोग प्रभावित

    October 23, 2025

    बूढ़ी मां को उतारा मौ’त के घाट, फिर थाना में कर दिया सरेंडर

    October 23, 2025

    गुमला के CHC में प्रसूता से अवैध वसूली, डीसी ने दिये कार्रवाई के निर्देश

    October 23, 2025

    जादू-टोना के नाम पर तीन की ह’त्या, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी दो साल की रिपोर्ट…

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.