Johar Live Desk : जापान में पहली बार किसी महिला को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की नेता साने ताकाइची देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। उन्हें संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिल चुका है।
उच्च सदन में ताकाइची को 125 वोट मिले, जबकि साधारण बहुमत के लिए 124 वोटों की जरूरत थी। इससे पहले, निचले सदन में भी उन्हें 237 वोट हासिल हुए, जो कि जरूरी 233 से ज्यादा थे।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताकाइची को जापान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत-जापान की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए वे उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं। मोदी ने ट्वीट किया, “हमारे रिश्ते हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए अहम हैं।”

नए गठबंधन का साथ मिला
ताकाइची को यह सफलता एलडीपी के साथ-साथ जापान इनोवेशन पार्टी के समर्थन से मिली। आखिरी वक्त में गठबंधन कर उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी।
पूर्व पीएम इशिबा ने दिया इस्तीफा
इससे पहले प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और उनके मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। एक साल पहले बनी उनकी सरकार अब खत्म हो गई है। बुधवार सुबह एक कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों ने अपना त्यागपत्र सौंपा।
विवादों में रही हैं ताकाइची
64 वर्षीय साने ताकाइची को कई सामाजिक मुद्दों पर रूढ़िवादी रुख अपनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने समलैंगिक विवाह, महिला उत्तराधिकार, और विवाहित जोड़ों के अलग उपनाम जैसे सुधारों का विरोध किया है।
Also Read : दूसरी इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू