Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धान की बंपर पैदावार से झारखंड के किसान होंगे मालामाल, मिलरों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन
    झारखंड

    धान की बंपर पैदावार से झारखंड के किसान होंगे मालामाल, मिलरों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read14
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi  : इस बार झारखंड में धान की बंपर पैदावार को देखते हुए सरकार 1 दिसंबर से धान की खरीदारी शुरू करने जा रही है। रांची सहित राज्य के सभी जिलों में इसके लिए खरीद केंद्रों का चयन और राइस मिल मालिकों (मिलरों) का रजिस्ट्रेशन जल्द किया जाएगा।

     रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

    रांची जिले के सभी मिलरों को 30 अक्टूबर तक दोपहर 3 बजे तक आवेदन देना होगा। आवेदन समाहरणालय भवन के पांचवें तल्ले के कमरा संख्या 504 में जमा किए जा सकते हैं।

     आवेदन में देनी होगी ये जानकारी

    मिलरों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नीचे दी गई जानकारियां देनी होंगी:

    • मिल का नाम और मालिक का नाम
    • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
    • मिलिंग और भंडारण क्षमता
    • सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता और रिकॉर्डिंग की क्षमता
    • मिल पर किसी प्रकार का बकाया है या नहीं
    • ब्लेंडिंग मशीन की जानकारी
    • मिलों की क्षमता के अनुसार उन्हें धान अधिप्राप्ति केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जहां से वे धान की खरीद करेंगे।

     किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

    खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए कई जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जैसे

    • सफाई और छंटाई
    • तौल और बोरी की व्यवस्था
    • पेयजल और बैठने की सुविधा
    • प्राथमिक उपचार
    • तौल मशीन और शेड

     इस बार हुई है बंपर पैदावार

    इस बार अच्छी बारिश के कारण राज्य में करीब 47 लाख टन धान का उत्पादन होने का अनुमान है। रांची के कांके, रातू, मांडर, चान्हो, बेड़ो, नामकुम, सिल्ली, बुंडू, तमाड़ जैसे क्षेत्रों में धान की खेती बहुत अच्छी हुई है।

    कृषि निदेशालय के अनुसार, हालांकि दलहन, तिलहन, मक्का और मोटे अनाजों की खेती इस बार लक्ष्य से कम हुई है, लेकिन धान की फसल ने रिकॉर्ड तोड़ा है।

     किसानों को होगा सीधा फायदा

    धान की अच्छी पैदावार से किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस बार थोक व्यापारी भी किसानों से सीधे संपर्क कर रहे हैं। वहीं सरकार भी ज्यादा से ज्यादा खरीद केंद्र खोलने की तैयारी में है।

     

     

    धान की बंपर पैदावार से झारखंड के किसान होंगे मालामाल मिलरों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचौपाटी के संचालक की ह’त्या के विरोध में कांके रोड जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article दिवाली पर BSNL का धमाकेदार ऑफर : रिचार्ज करें और जीतें चांदी का सिक्का

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.