Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग पुलिस ने महज दो घंटे में किया वैन लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस ने महज दो घंटे में किया वैन लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 16, 2025Updated:October 16, 2025No Comments2 Mins Read24
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में हुई दवा लोडेड पिकअप वैन लूटकांड का खुलासा पुलिस ने सफलता पूर्वक कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चौपारण बोड़सीधिया निवासी राहुल सिंह (20), चतरा का इटखोरी निवासी शिवम कुमार (30) और अविनंदन चौधरी (33) शामिल हैं। इनके कब्जे से लूटी गई ब्रेज़ा कार, मोबाइल फोन, 21,300 रुपये नकद और दवा लोडेड पिकअप वैन बरामद की गई है।

    घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे हुई थी, जब पटना ट्रांसपोर्ट नगर से रांची जा रही दवा लोडेड पिकअप वैन (संख्या बीआर 01 जीएल-8677) को चौपारण घाटी के पास अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया। अपराधियों ने चालक से मारपीट की और वाहन, मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलने पर एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी और अनुसंधान के आधार पर तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया। छापेमारी के दौरान मुख्य अभियुक्त राहुल सिंह को काले रंग की ब्रेज़ा कार (संख्या जेएच02 बीटी 7723) के साथ चौपारण रोड से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसके बयान के आधार पर अन्य दो अपराधियों अविनंदन चौधरी और शिवम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

    इस कार्रवाई में छापेमारी टीम के अधिकारी एसआई अजित कुमार विमल, चंद्रशेखर कुमार, सरोज सिंह चौधरी, रवि रंजन, श्रवण कुमार पासवान और जयदीप चंद्र महतो शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से अब आगे की जांच और पूछताछ की जा रही है।

    Also Read : आदिवासी समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, निशा भगत ने कहा– हम अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे

    Hazaribagh police solved the van robbery case in just two hours Medicine-loaded pickup van robbery case solved Three Accused Arrested three criminals were arrested. तीन अपराधी गिरफ्तार तीन आरोपी गिरफ्तार दवा लोडेड पिकअप वैन लूटकांड का किया खुलासा हजारीबाग पुलिस ने महज दो घंटे में किया वैन लूटकांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहथियार से डरा कर युवती का यौन शोषण, आरोपी हुआ गिरफ्तार…
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया दावा, बिहार में इस बार नहीं बनेगी एनडीए की सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.