Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 की मौ’त, डीएनए से पहचान शुरू
    देश

    जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 की मौ’त, डीएनए से पहचान शुरू

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जैसलमेर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कई शव बस की बॉडी से चिपक गए और कुछ कोयले जैसे हो गए। मरने वालों में एक पत्रकार राजेंद्र चौहान और एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं।

    डीएनए सैंपलिंग शुरू

    शवों की पहचान के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल में व्यवस्था की गई है। मृतकों के परिवारों के दो सदस्यों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार रात 19 शव जैसलमेर से जोधपुर लाए गए, जिनमें एक पोटली में सिर्फ हड्डियां थीं। एक शव पहले से जोधपुर में था।

    हादसे का कारण

    शुरुआत में शॉर्ट सर्किट या एसी कंप्रेशर फटने की बात कही गई, लेकिन लोकल लोगों का दावा है कि बस की डिग्गी में पटाखे थे, जिससे आग भड़की। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि पीछे धमाका हुआ, गैस-डीजल मिलकर आग लगी। बस में सिर्फ एक दरवाजा था, इसलिए कई लोग फंस गए। आर्मी की मदद से शव निकाले गए।

    15 लोग 70% तक झुलस गए। इनमें बच्चे और एक प्री-वेडिंग शूट कर लौट रहा कपल शामिल है। कई यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर से जोधपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।

    पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता घोषित की। सीएम भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल और जली बस का मुआयना किया। जांच जारी है। परिवारों का दर्द देखकर हर कोई व्यथित है।

     

    DNA जांच अग्निकांड अपडेट एसी कंप्रेसर ब्लास्ट गंभीर घायल ग्रीन कॉरिडोर जैसलमेर न्यूज जैसलमेर बस हादसा जोधपुर न्यूज जोधपुर हॉस्पिटल डीएनए सैंपलिंग नरेंद्र मोदी पटाखों से हादसा पीएम राहत कोष प्री-वेडिंग शूट कपल बच्चों की मौत बस अग्निकांड बस में आग बस में धमाका भजनलाल शर्मा राजस्थान बस दुर्घटना राजस्थान विधानसभा चुनाव राजस्थान हादसा राजेंद्र चौहान शॉर्ट सर्किट सेना की मदद हादसे की जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारों में बिहार जाने वालों के लिए रेलवे की बड़ी राहत : 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
    Next Article छठ घाटों की जानकारी अब Whatsapp पर मिलेगी, नगर निगम की नई सुविधा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    क्राइम

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Latest Posts

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.