Ghatsila : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें केंद्रीय से लेकर राज्यस्तरीय कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।
सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ जैसे दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है। वहीं ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की टीम में शामिल किया गया है, जिससे साफ है कि भाजपा इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है।
राज्य स्तर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास भी प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।

Also read: जमशेदपुर में नदी किनारे वारदात की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद…
Also read:जमशेदपुर में ATM से खेला कर खाते से रुपए पार करने वाला गिरोह एक्टिव, दो लोगों को बनाया शिकार
Also read:घाटशिला उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
Also read:चिराग पासवान की पार्टी ने NDA से की 26 सीटों की मांग, सियासी खींचतान बढ़ने की संभावना…