Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 6:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मोकामा में वोट बहिष्कार का ऐलान : ‘नाला-सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर, अनंत सिंह ने मैनेजर को लगाई फटकार
    बिहार

    मोकामा में वोट बहिष्कार का ऐलान : ‘नाला-सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर, अनंत सिंह ने मैनेजर को लगाई फटकार

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोकामा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मोकामा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों में गुस्सा है। करीब 2300 मतदाताओं ने ‘नाला और सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर लगाकर मतदान बहिष्कार की घोषणा की है। इस बीच, सोमवार को क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए पहुंचे पूर्व विधायक अनंत सिंह ने लोगों की शिकायतों पर मैनेजर संजीत को फोन पर जमकर फटकार लगाई और तुरंत काम शुरू करने को कहा।

    सड़क और नाले की समस्या से नाराजगी

    स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने हाल ही में सड़क पर डाला गया राबिश बारिश में कीचड़ में बदल गया। रेलवे नाले की सफाई न होने से हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। लोग मांग कर रहे हैं कि नाले को ढककर पक्की सड़क बनाई जाए। स्थानीय निवासी सुरेश पासवान ने कहा, “मोदनगाछी में डेढ़ किलोमीटर सड़क ऐसी है कि ई-रिक्शा और टेम्पो तक नहीं चल पाते। बच्चे स्कूल जाते वक्त फिसलकर गिर जाते हैं। हर चुनाव में नेता वादे करते हैं, लेकिन काम नहीं होता।”

    चंचल कुमार ने बताया, “40 साल में सड़क बनते नहीं देखा। हर बार मिट्टी या ईंट के टुकड़े डालकर छोड़ दिया जाता है। अब हमने फैसला किया है कि जब तक सड़क और नाला नहीं बनेगा, वोट नहीं देंगे।”

    अनंत सिंह का हस्तक्षेप

    सोमवार को जनसंपर्क के दौरान अनंत सिंह को लोगों ने सड़क और नाले की समस्या बताई। इसके बाद उन्होंने मैनेजर संजीत को फोन पर फटकार लगाते हुए कहा, “योजना पास करने की बात मत करें, जमीन पर काम दिखाएं। दो-तीन साल से योजनाएं पास हो रही हैं, लेकिन क्षेत्र में कुछ नहीं हुआ। जेल में रहते हुए भी मैं यही सुनता था कि योजना पास हो गई, लेकिन कुछ दिखता नहीं।” अनंत सिंह ने वार्ड पार्षद की मांग पर चापाकल लगवाने का भी आश्वासन दिया।

    सियासी माहौल पर असर

    मोकामा के वार्ड नंबर 5 में वोट बहिष्कार का ऐलान और अनंत सिंह की सक्रियता ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। लोगों की नाराजगी और अनंत सिंह की सख्ती से क्षेत्र में सुविधाओं को लेकर जल्द कदम उठाए जाने की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि यह आंदोलन और अनंत सिंह की कोशिशें मोकामा के चुनावी समीकरण को कैसे प्रभावित करती हैं।

    Also Read : धनबाद में आदिवासी समाज ने कुर्मी समाज को एसटी/एससी में शामिल करने के विरोध में निकाली रैली

    Mokama announces vote boycott: Banners read 'No drain no road no vote'; Anant Singh reprimands manager अनंत सिंह ने मैनेजर को लगाई फटकार मोकामा में वोट बहिष्कार का ऐलान : 'नाला-सड़क नहीं तो वोट नहीं' के बैनर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में सड़क पर उतरे आदिवासी समाज के लोग, कुड़मी को एसटी/एससी में शामिल करने का किया विरोध
    Next Article  5 हजार रुपए रिश्वत लेते स्वास्थ्य कर्मी अजय भारती रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    बिहार

    औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पहाड़ से हथियार और विस्फोटक बरामद; बड़ा हमला टला

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    इस्लामाबाद में लॉकडाउन : अमेरिका-ईरान की ‘बड़ी बातचीत’ की चर्चा के बीच पाकिस्तान में हाई अलर्ट!

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.