Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 4:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व
    देश

    धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनतेरस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : धनतेरस 2025 कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। इसे धन त्रयोदशी और धन्वंतरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा की जाएगी।

    तिथि और समय

    • त्रयोदशी तिथि शुरू : 18 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:18 बजे
    • त्रयोदशी तिथि खत्म : 19 अक्टूबर 2025, दोपहर 1:51 बजे

    धनतेरस की परंपराएं और महत्व

    पौराणिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। इसीलिए धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और कीमती वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी से धन में 13 गुना वृद्धि होती है। ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस दिन यमदीप जलाने से रोग, दुर्घटना और अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। यमदीप घर के मुख्य द्वार के बाहर ‘दीपज्योति नमोस्तुते’ मंत्र के साथ जलाया जाता है।

    पूजा और सजावट

    धनतेरस पर घर को सजाया जाता है। मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है और मां लक्ष्मी के छोटे पदचिह्न बनाए जाते हैं। पूजा में पान, सुपारी, साबुत धनिया, बताशा, खील, दीपक और कपूर का इस्तेमाल होता है :

    • पान : देवी-देवताओं का प्रतीक, शुभ माना जाता है।
    • सुपारी : ब्रह्मा, यम, वरुण और इंद्र का प्रतीक।
    • साबुत धनिया : आर्थिक परेशानियां दूर करता है।
    • बताशा और खील : मां लक्ष्मी का प्रिय भोग, समृद्धि लाता है।
    • दीया और कपूर : नकारात्मक ऊर्जा हटाता है और यमदेव को प्रसन्न करता है।

    क्या खरीदें?

    धनतेरस पर सोना, चांदी, तांबा, कुबेर यंत्र, झाड़ू, शंख, रुद्राक्ष और गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ है :

    • सोना-चांदी : धन और भाग्य वृद्धि।
    • कुबेर यंत्र : 108 बार मंत्र जप के साथ स्थापित करें।
    • तांबा-कांसा : स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा।
    • झाड़ू : गरीबी और नकारात्मकता दूर करती है।
    • शंख-रुद्राक्ष : सुख-समृद्धि लाते हैं।
    • नमक-धनिया : दरिद्रता नष्ट करता है।

    क्या करें?

    • घर, दुकान, मंदिर, गौशाला, कुएं और तालाबों में दीपक जलाएं।
    • नई झाड़ू और सूपड़ा खरीदकर पूजा में शामिल करें।
    • हल मिट्टी को दूध में भिगोकर सेमर की शाखा से शरीर पर फेरें।
    • कार्तिक स्नान करें और प्रदोष काल में तीन दिन तक दीपक जलाएं।

    पौराणिक कथाएं

    एक कथा के अनुसार, मां लक्ष्मी ने एक गरीब किसान को धनतेरस पर दीपक जलाकर और कलश में रुपये रखकर पूजा करने का निर्देश दिया, जिससे दीपावली पूजा की शुरुआत हुई। दूसरी कथा में, राजा हेम के पुत्र की अकाल मृत्यु रोकने के लिए यमदीप जलाने की परंपरा शुरू हुई। यह दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय टलता है।

    धनतेरस का संदेश

    धनतेरस सिर्फ धन और ऐश्वर्य का पर्व नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा का भी प्रतीक है। इस दिन पूजा और खरीदारी से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त की जा सकती है।

    Also raed : करूर भगदड़ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी

    dhanteras dhanteras 2025 Dhanteras 2025: The festival of wealth and prosperity will be celebrated on October 18… Know the importance of worship and shopping धनतेरस धनतेरस 2025 धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरूर भगदड़ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी
    Next Article गैस सिलेंडर फटा और तबाह हो गयी तीन दुकानें, चार लोग भी झुलसे

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    कार्तिक अमावस्या 2025 : 21 अक्टूबर को स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व… जानें शुभ मुहूर्त और विधि

    October 13, 2025
    देश

    करूर भगदड़ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी

    October 13, 2025
    कोर्ट की खबरें

    IRCTC घोटाला : लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर कोर्ट ने तय किए भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप

    October 13, 2025
    Latest Posts

    कार्तिक अमावस्या 2025 : 21 अक्टूबर को स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व… जानें शुभ मुहूर्त और विधि

    October 13, 2025

    घाटशिला उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

    October 13, 2025

    नर्सिंग होम संचालक की ग’ला रे’तकर ह’त्या, श’व झाड़ियों में फेंका

    October 13, 2025

    रांची में एक और एनका’उंटर, कुख्यात प्रभात राम को लगी गो’ली

    October 13, 2025

    जनसुराज पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित, अतिपिछड़ों को ज्यादा टिकट

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.