Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 4:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य में महिला अत्याचार और विधि व्यवस्था की स्थिति भयावह : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    राज्य में महिला अत्याचार और विधि व्यवस्था की स्थिति भयावह : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से किया सख्त कार्रवाई का आग्रह

    रांची। प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की एवम राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवम गिरती कानून व्यवस्था पर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवम रांची की महापौर आशा लकड़ा शामिल थे।

    मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि आज राज्य विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है।पूरे प्रदेश में भय एवम आतंक का वातावरण है। बलात्कार एवम महिला अत्याचार की घटनाएं चरम पर है।
    उन्होंने कहा कि इसे बताने केलिये 10 महीने के आंकड़े काफी हैं।अबतक प्रदेश भर में 1200 से ज्यादा इस सरकार में बलात्कार की घटनाएं घटी हैं। प्रतिदिन 5 बलात्कार और हत्या की घटनाएं आम बात हो गई है।

    उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण की दम्भ भरने वाली सरकार में बलात्कार और हत्या की सर्वाधिक शिकार आदिवासी और दलित समाज की नाबालिग बेटियां हैं।

    श्री प्रकाश ने कहा कि चाहे वह गिरिडीह जिलान्तर्गत राजधनवार की घटना जिसमे जांच की लापरवाही पर माननीय उच्च न्यायालय ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई है, चाहे रांची पुलिस गेस्ट हाउस की घटना हो जिसपर स्वयं राज्यपाल महोदया ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र बरहेट की आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या या दूसरे दिन राज्य की उपराजधानी में 5वी की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने राज्य को बहुत शर्मशार किया है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य में उग्रवाद,हत्या,लूट,डायन प्रताड़ना,अपहरण, दहेज हत्या की घटनाओं में भी बृद्धि हुई है। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार की मंशा ऐसे अपराधों को रोकने की नही है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवम गिरती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया को इन बातों से अवगत कराते हुए सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंगेतर से वीडियो कॉलिंग के दौरान युवती ने की खुदकुशी, दिसंबर में होनी थी शादी
    Next Article देश के 45 सौ उद्योगों की चिमनियों में लगीं मशीन, 24 घंटे हो रही प्रदूषण की मॉनीटरिंग

    Related Posts

    क्राइम

    महिला किरायेदार ने की थी मकान मालिक की ह’त्या, पुलिस को बताई वजह…

    May 13, 2025
    जमशेदपुर

    200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई सीमा पर सेवा देने की इच्छा, सिविल डिफेंस में योगदान देने की हुई मांग

    May 13, 2025
    झारखंड

    कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के घर कुर्की-जब्ती

    May 13, 2025
    Latest Posts

    आलिया भट्ट का देशभक्ति पोस्ट बना विवाद का कारण… जानें कैसे

    May 13, 2025

    केंद्र सरकार ने ‘4पीएम’ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश लिया वापस

    May 13, 2025

    महिला किरायेदार ने की थी मकान मालिक की ह’त्या, पुलिस को बताई वजह…

    May 13, 2025

    CM ने भागलपुर में 208.62 करोड़ की 48 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    May 13, 2025

    8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 78 पदों पर भर्ती

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.