Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इस दिवाली रांची में गोबर से बने दीयों की रौशनी से जगमगाएंगे घर
    झारखंड

    इस दिवाली रांची में गोबर से बने दीयों की रौशनी से जगमगाएंगे घर

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read26
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिवाली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : इस बार की दिवाली रांची के लिए खास होने वाली है, क्योंकि यहां के घर और आंगन गोबर से बने दीयों की रौशनी और प्राकृतिक खुशबू से महक उठेंगे। रांची के सुकुरहुटू गोशाला, चापाटोली अरसंडे और धुर्वा सीठियो में करीब 90 महिलाएं मिलकर 7 लाख से ज्यादा दीये तैयार कर रही हैं।

    इन दीयों का निर्माण पूरी तरह प्राकृतिक और पारंपरिक तरीके से किया जा रहा है। यह पहल पांच साल पहले रौशन सिंह और सोनाली मेहता ने शुरू की थी। इसका उद्देश्य गो सेवा को बढ़ावा देना और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त बनाना है। आज इन महिलाओं के बनाए दीये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बेचे जा रहे हैं।

    इस बार रांची से 2 लाख गोबर के दीये बनारस भेजे जाएंगे। इन दीयों की खास बात यह है कि ये पानी में तैरते हैं, इनसे कोई गंध नहीं आती, और जलने के बाद ये मछलियों के भोजन के रूप में उपयोगी हो जाते हैं। इसलिए ये पर्यावरण के लिए भी बेहतर माने जाते हैं।

    धुर्वा के सीठियों में 40 महिलाएं न केवल दीये, बल्कि लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, तोरण, ऊं, स्वास्तिक जैसे डेकोरेटिव आइटम भी बना रही हैं। इनमें कुछ मूर्तियों में पेड़ के बीज भी डाले जाते हैं, जिससे वे पर्यावरण अनुकूल बन जाती हैं।

    सुकुरहुटू गोशाला में हर दिन करीब 7 हजार दीये बनाए जा रहे हैं, और दिवाली तक 2.5 लाख दीयों का ऑर्डर पूरा किया जाना है। दीये बनाने की पूरी प्रक्रिया में गोबर को सुखाकर उसका पाउडर बनाया जाता है, फिर प्री-मिक्स के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार होता है। महिलाएं सांचे में भरकर दीयों को आकार देती हैं, जिन्हें सूखाकर पेंट किया जाता है।

    छोटे दीये 2 से 3 रुपये, मध्यम दीये 5 रुपये, और बड़े दीये 7 से 10 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। यह अभियान न सिर्फ दीपावली को प्राकृतिक और पारंपरिक बना रहा है, बल्कि 500 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर भी कर चुका है।

     

    आत्मनिर्भर भारत गोबर के दीये गोशाला चापाटोली झारखंड दिवाली दीपावली 2025 देसी दीया पर्यावरण अनुकूल दीये प्राकृतिक दीपक बनारस महिला सशक्तिकरण रांची रौशन सिंह लक्ष्मी गणेश मूर्ति सीठियों सुकुरहुटू सोनाली मेहता स्थानीय कारीगर स्वरोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला विश्व कप 2025 : भारत vs दक्षिण अफ्रीका… जानें विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट
    Next Article बिहार विस चुनाव 2025 : NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान, नीतीश की बैठक में होगा मंथन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.