Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई
    झारखंड

    झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2025 की रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने यह फैसला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर नए कार्यक्रम के तहत आगे कर दिया गया है।

    Jharkhand Eligibility Test exam online application date extended till October 30 2025

    जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-08/2025 के अनुसार, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक रखी गई है। इसके अलावा, आयोग ने यह भी बताया है कि जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करना है, उन्हें 1 नवंबर से 3 नवंबर 2025 तक का समय मिलेगा। इस दौरान शाम 5 बजे तक ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा।

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन ही होगी। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि विज्ञापन संख्या-08/2025 के सभी अन्य नियम व शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी, सिर्फ तिथियों में बदलाव किया गया है।

    JET परीक्षा झारखंड में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) बनने की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नियुक्ति के योग्य माना जाता है। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।

    उम्मीदवारों को सुझाव दिया गया है कि आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर दिशा-निर्देश और पात्रता शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

    Also Read : हेमंत सोरेन बिना तय कार्यक्रम के दिल्ली रवाना, कल्पना सोरेन भी साथ

    Assistant Professor Exam correction window JET 2024 JET आवेदन JET परीक्षा 2024 JPSC JPSC अपडेट आवेदन तिथि बढ़ी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन कॉलेज नियुक्ति झारखंड पात्रता परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग झारखंड समाचार परीक्षा तिथि विश्वविद्यालय भर्ती शिक्षा विभाग शिक्षा समाचार सरकारी नौकरी सहायक प्राध्यापक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुजीत सिन्हा और राहुल दुबे में सोशल मीडिया वार, दोनों एक-दूसरे को देख लेने की दी धमकी
    Next Article हजारीबाग से विजय प्रताप सिंह को ACB ने दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.