Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 6:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»केंद्र और झारखंड सरकार के बीच तकरार बढ़ी, जेएमएम ने कहा-आर्थिक नाकेबंदी करेगी राज्य सरकार
    झारखंड

    केंद्र और झारखंड सरकार के बीच तकरार बढ़ी, जेएमएम ने कहा-आर्थिक नाकेबंदी करेगी राज्य सरकार

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। केंद्र सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर डीवीसी के बकाया भुगतान के मामले में राज्य सरकार को राहत नहीं दी है और इसे लेकर अब केंद्र और राज्य के बीच तल्खियां बढ़ गई है। राज्य सरकार भी अपनी बकाया राशि के भुगतान का दावा कर रही है। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन कर केंद्र सरकार को कड़े लहजे में चेतावनी दी गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा है कि ऐसे ही स्थिति रही तो झारखंड आर्थिक नाकेबंदी करने को लेकर बाध्य होगी।

    झारखंड में आर्थिक स्थिति पर कोविड का बुरा प्रभाव पड़ा है। पहले से ही राज्य पर 85 हजार करोड़ का कर्ज है. यह कहना है झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे का। एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर विनोद पांडे ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। विनोद पांडे की मानें तो केंद्र ने अपनी राशि तो काट ली।लेकिन कोविड-19 के नाम पर राज्य सरकार के बकाया का भुगतान नहीं कर रही है। राज्य का केंद्र पर कुल 74,582 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से राज्य के जनता और राज्य सरकार को तंग किया जा रहा है। केंद्र ने राज्य के खाते से 1417.50 करोड़ रुपये काटकर डीवीसी के खाते में हस्तांतरित कर दिए हैं। इस कदम से राज्य की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई है। दूसरी तरफ राज्य की इतनी बड़ी बकाया रकम का भुगतान कौन करेगा। इसका जवाब केंद्र सरकार की ओर से नहीं दी जा रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र से बकाया मांगने के नाम पर झारखंड के भाजपा सांसद गूंगे-बहरे हो गए हैं : कांग्रेस
    Next Article बिहार : अररिया में ऑटोरिक्शा और बोलेरो की टक्कर में दो की मौत, सात घायल

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.