Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»19 साल का लड़का निकला बड़का चोर, बंद घर का ताला तोड़ किया था कांड
    झारखंड

    19 साल का लड़का निकला बड़का चोर, बंद घर का ताला तोड़ किया था कांड

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2025Updated:October 3, 2025No Comments2 Mins Read40
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हीरोडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो गांव में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया।

    खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि किसगो गांव के रहने वाले महिपाल गुप्ता ने 27 सितंबर को हीरोडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 8 से 27 सितंबर के बीच उनके बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा लिए।

    शिकायत मिलने के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में जमुआ अंचल के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी महेश चंद्र और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे।

    पुलिस ने जांच के दौरान किसगो गांव के 19 साल के प्रेम कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की।

    उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चेन, अंगूठी, झुमके, लॉकेट, नथ, चांदी की पायल, 10 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक नीला बैग बरामद किया। इसके अलावा शुगंगा ज्वेलर्स, धनवार से एक सोने का कंगन और अशोक संस एंड ज्वेलर्स से 11.370 ग्राम गलाया हुआ सोना भी बरामद हुआ।

    एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की तेजी और तकनीकी जांच की मदद से कुछ ही दिनों में चोरी का खुलासा हो गया। अभी इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

    Also Read : जुबिन गर्ग की मौ’त : ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि, असम से चार गिरफ्तार

    Also Read :  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर NDRF तैनात, ग्रामीण एसपी ने लिया जायजा

    अंतरराष्ट्रीय सहयोग कनाडा तकनीकी सहयोग भारत मॉरिटानिया राजदूत परिचय पत्र राजनयिक संबंध राष्ट्रपति भवन लक्ज़मबर्ग विदेश नीति व्यापार शिक्षा संस्कृति स्लोवेनिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजुबिन गर्ग की मौ’त : ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि, असम से चार गिरफ्तार
    Next Article मूर्ति विसर्जन को लेकर रांची पुलिस चौकस, कई संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैगमार्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.