Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Oct, 2025 ♦ 10:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण, 103 ने डाले हथियार …
    देश

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण, 103 ने डाले हथियार …

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षा बलों को एंटी-नक्सल अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले में दशहरे के दिन 103 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 49 नक्सली इनामी थे, जिन पर कुल 1 करोड़ 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक सरेंडर माना जा रहा है।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को बस्तर के दौरे पर आने वाले हैं। उनके आगमन से पहले नक्सल संगठन में आई इस टूट को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सभी नक्सलियों ने बीजापुर के एसपी कार्यालय में सरेंडर किया।

    बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में अलग-अलग स्तरों पर सक्रिय माओवादी पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं। इनमें डीव्हीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, एरिया कमेटी सदस्य, जनताना सरकार के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मिलिशिया कमांडर और अन्य कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि उस विचारधारा की हार है जो बरसों से हिंसा और भ्रम पर टिकी हुई थी। सरकार की ओर से सरेंडर करने वालों को पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

    इससे पहले 24 सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें से 30 नक्सली इनामी थे, जिन पर 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह सरेंडर ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत हुआ था। लगातार हो रहे सरेंडर से साफ है कि सुरक्षा बलों के दबाव में नक्सली संगठन कमजोर पड़ता जा रहा है और हिंसा का दायरा सिमट रहा है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा जंगल में प्रस्तावित वाइल्डलाइफ सेंचुरी का विरोध, ग्रामीणों की आमसभा
    Next Article विजयादशमी पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया रावण दहन, दिया यह संदेश

    Related Posts

    देश

    लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित…

    October 2, 2025
    देश

    महिला एवं बाल विकास विभाग में निकली वैकेंसी, ऑफलाइन करें आवेदन

    October 2, 2025
    देश

    RSS के 100 साल पूरे, जानिए संघ का ऐतिहासिक सफर

    October 2, 2025
    Latest Posts

    विजयादशमी पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया रावण दहन, दिया यह संदेश

    October 2, 2025

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण, 103 ने डाले हथियार …

    October 2, 2025

    सारंडा जंगल में प्रस्तावित वाइल्डलाइफ सेंचुरी का विरोध, ग्रामीणों की आमसभा

    October 2, 2025

    SP ऋषभ गर्ग ने किया स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण, मूर्ति विसर्जन को लेकर दिए कई निर्देश

    October 2, 2025

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 80 फीट ऊंचे रावण का वध

    October 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.