Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आदिवासी बहुल राज्य का विकास प्रभावित करना चाहती है केंद्र सरकार: रामेश्वर उरांव
    झारखंड

    आदिवासी बहुल राज्य का विकास प्रभावित करना चाहती है केंद्र सरकार: रामेश्वर उरांव

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: केंद्र की मोदी सरकार आदिवासी बहुल झारखंड राज्य के विकास को प्रभावित करना चाहती है। ऐसी मंशा नहीं होती तो वर्तमान हालात में राज्य सरकार के खाते से बिजली बकाया की पहली किस्त ऑटो डेबिट नहीं की जाती।

    झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से बिजली मद में डीवीसी की बकाया राशि की पहली किस्त काटने को लेकर पत्र आया था। इस पर राज्य सरकार ने आग्रह भी किया था कि कोरोना के दौर में ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। इसके बावजूद पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के साथ हुए त्रिपक्षीय समझौते का हवाला देते हुए 1,417 करोड़ों रुपए निकाल लिए गए। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूरी बकाया राशि पूर्व सरकार के समय की है, जिसे वर्तमान सरकार से वसूला जा रहा है। यह कहीं से भी सही नहीं है।

    अब झारखंड में 1,417 करोड़ रूपये का विकास कार्य प्रभावित हो जाएगा। अभी बकाया राशि की पहली किस्त काटी गई है। दूसरी किस्त जनवरी 2021 में काटी जाएगी। बिजली मद में डीवीसी की बकाया राशि को चार किस्त में काटना है। यह पूछे जाने पर कि अब इस मामले में राज्य सरकार का स्टैंड क्या होगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

    डीवीसी की बकाया राशि की पहली किस्त की निकासी पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया है।उन्होंने लिखा है कि झारखंड के राजकोषीय व्यवस्था को असंतुलित करने की सुनियोजित कोशिश बंद करें केंद्र सरकार। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने वैसे ही राज्य की अस्मिता गिरवी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूर्व की भाजपा सरकार ने संघीय ढांचे को तार-तार कर दोराहे पर खड़ा कर दिया और अब यह?

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुरः अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता पुत्री की मौत
    Next Article फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को सख्त सजा दी जाए : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.