Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»Jharkhand:संताल की आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं, साहिबगंज के बाद दुमका में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पांचवीं की छात्रा की हत्या
    झारखंड

    Jharkhand:संताल की आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं, साहिबगंज के बाद दुमका में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पांचवीं की छात्रा की हत्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका।झारखण्ड में क्या बेटियां सुरक्षित नहीं है ?सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि एक बाद एक वारदात हो रही है।खासकर संताल में आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं रह गईं हैं। आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। अभी साहिबगंज में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आदिवासी किशोरी की हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दुमका में एक और घटना घट गई। शुक्रवार को एक 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भाल सुमर पंचायत के ठाड़ी गांव के पास घटी। घटना के बाद आम लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

    मिली जानकारी अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के भालसुमर पंचायत के ठाड़ी गांव के पास शुक्रवार को दिन के लगभग 10 बजे भालसुमर आदिवासी टोला की एक 12 वर्षीया आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने की आशंका है।छात्रा मध्य विद्यालय भालसुमर में पांचवी क्लास में पढ़ती थी।शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे वह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए सिंदुरिया निकली थी। ट्यूशन पढ़कर लौटते वक्त लगभग 10 बजे उसके साथ ठाड़ी गांव के पास सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। लगभग 10.30 बजे बच्ची के पिता खोजबीन में निकले तो ठाड़ी गांव के बाहर सड़क किनारे उसकी साइकिल खड़ी दिखी। इस पर वह आस-पास के झाड़ियों में उसकी तलाश की जहां उसका शव पड़ा हुआ था।घटनास्थल के पास तीन कंडोम मिला है।

    इस घटना के की ख़बर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई।इधर घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना की सूचना रामगढ़ थाना की पुलिस को दे दी गई है। झारखण्ड के संताल इलाके में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं घट रही है। इससे आदिवासी समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।पुलिस बच्ची का शव कब्जे में लेकर मामले की आगे की कार्यवाही में जुटी है।समाचार लिखे जाने तक कोई आरोपी नहीं पकड़ाया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबादः रिकवरी एजेंट ने अपने रिश्तेदारों पर चलाई गोली, 3 घायल
    Next Article जमशेदपुरः अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता पुत्री की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.