Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मेनिफेस्टो कमेटी का गठन कर लिया है। इस कमेटी की जिम्मेदारी चुनावी घोषणापत्र तैयार करने की होगी, जिसमें जनता के मुद्दे, विकास कार्य और बिहार की प्राथमिकताएं शामिल होंगी।
कमेटी के सदस्य
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि मेनिफेस्टो कमेटी में प्रेम कुमार, मनन मिश्रा, डॉ. भीम सिंह, ऋतुराज सिन्हा, निवेदिता सिंह, देवेश कुमार, सुरेश रूंगटा, गुरु प्रकाश पासवान, अमृता भूषण, संतोष पाठक, अजीत चौधरी, सीता सिन्हा और सुनील राम शामिल हैं।
घोषणापत्र पर काम शुरू
कमेटी जल्द ही प्रदेशभर से लोगों के सुझाव इकट्ठा करेगी और उन्हें घोषणापत्र का हिस्सा बनाएगी। पार्टी का फोकस युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीब वर्ग की जरूरतों पर होगा। भाजपा का कहना है कि घोषणापत्र में बिहार के विकास और जनता की भलाई से जुड़े वादे शामिल किए जाएंगे।

Also Read : शेयर बाजार अपडेट : निफ्टी-सेंसेक्स सपाट लेकिन हरे निशान में खुले, आईटी पर दबाव बरकरार
Also Read : आज से शुरू हुई RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक, रेपो रेट में कटौती की उम्मीद
Also Read : बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने पलामू डांडिया नाइट में मचाई धूम, लिट्टी-चोखा खा कर बोलीं…