Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 5:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»वर्ल्ड रेबीज डे 2025 : ‘अब करें कार्यवाही : आप, मैं, समुदाय’ थीम के साथ जागरूकता अभियान
    देश

    वर्ल्ड रेबीज डे 2025 : ‘अब करें कार्यवाही : आप, मैं, समुदाय’ थीम के साथ जागरूकता अभियान

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वर्ल्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हर साल 28 सितंबर को ‘वर्ल्ड रेबीज डे’ मनाया जाता है ताकि रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और इसे पूरी तरह खत्म करने का सपना साकार हो। यह दिन रेबीज वैक्सीन के जनक, महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने इस बीमारी से लाखों लोगों की जान बचाई।

    वर्ल्ड रेबीज डे का इतिहास

    ‘वर्ल्ड रेबीज डे’ की शुरुआत 2007 में लायन हार्ट्स फाउंडेशन और सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने मिलकर की थी। इसका मकसद रेबीज के खतरों और इसके बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। 28 सितंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि यह लुई पाश्चर की पुण्यतिथि है, जिन्होंने रेबीज की पहली वैक्सीन विकसित की थी।

    रेबीज का खतरा और महत्व

    रेबीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे पूरी तरह रोका जा सकता है, लेकिन यह आज भी दुनिया भर में हर साल हजारों लोगों की जान ले लेती है। यह बीमारी आमतौर पर संक्रमित कुत्तों, बिल्लियों या चमगादड़ों के काटने या खरोंचने से फैलती है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को रेबीज के खतरों, बचाव के तरीकों और पालतू जानवरों को टीका लगवाने के महत्व के बारे में बताना है।

    2025 की थीम : ‘अब करें कार्यवाही : आप, मैं, समुदाय’

    इस साल की थीम ‘Act Now: You, Me, Community’ है, जो बताती है कि रेबीज को खत्म करना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। इसका मतलब है :

    • आप : अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को समय पर रेबीज का टीका लगवाएं।
    • मैं : रेबीज के लक्षणों और बचाव के बारे में दूसरों को जजागरूक करें।
    • समुदाय : पशु और मानव स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कुत्तों को टीका लगाने के अभियान चलाएं और लोगों को सही जानकारी दें।

    जागरूकता का संदेश

    वर्ल्ड रेबीज डे 2025 का लक्ष्य है कि हम सभी मिलकर इस रोकी जा सकने वाली बीमारी को जड़ से खत्म करें। लोगों से अपील है कि वे अपने पालतू जानवरों को टीका लगवाएं, रेबीज के बारे में जागरूकता फैलाएं और समुदाय के साथ मिलकर इस बीमारी को खत्म करने में योगदान दें।

    Also Read : PM मोदी ने BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक और 97,500 टावरों का किया उद्घाटन

    World Rabies Day World Rabies Day 2025 World Rabies Day 2025: Awareness campaign with the theme 'Act Now: You and the Community' वर्ल्ड रेबीज डे वर्ल्ड रेबीज डे 2025 वर्ल्ड रेबीज डे 2025 : 'अब करें कार्यवाही : आप मैं समुदाय' थीम के साथ जागरूकता अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक और 97,500 टावरों का किया उद्घाटन
    Next Article जेजेएमपी का नाम लेकर वसूलते थे लेवी, हथियार के साथ छह गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    रेल यात्रियों की शिकायतों का आंकड़ा 61 लाख पार, सुरक्षा और सफाई सबसे बड़ी चुनौती…

    September 27, 2025
    देश

    PM मोदी ने BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक और 97,500 टावरों का किया उद्घाटन

    September 27, 2025
    देश

    BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत

    September 27, 2025
    Latest Posts

    सिमडेगा में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा के लिए DC ने पंडालों का किया निरीक्षण

    September 27, 2025

    जमशेदपुर में महिला ने फेसबुक लाइव पर की आत्मह’त्या, पति पर प्रताड़ना का आरोप…

    September 27, 2025

    जमशेदपुर के मानगो छठ घाट पर वृद्ध की नदी में डूबने से हादसा…

    September 27, 2025

    देवघर में 5 अक्टूबर को होगी 17वीं जिला कुश्ती प्रतियोगिता, तैयारियां पूरी

    September 27, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट मोड में, कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था… बता गए DGP

    September 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.