Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»PM मोदी ने BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक और 97,500 टावरों का किया उद्घाटन
    देश

    PM मोदी ने BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक और 97,500 टावरों का किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BSNL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारसुगुड़ा से भारत के पहले पूरी तरह स्वदेशी 4G स्टैक और 97,500 से अधिक BSNL मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया। यह अवसर BSNL की 25वीं वर्षगांठ के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह 4G स्टैक ‘स्वदेशी भावना’ का प्रतीक है और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि देशभर में 92,000 से अधिक साइटें 2.2 करोड़ भारतीयों को जोड़ रही हैं, जो ‘डिजिटल इंडिया’ के विज़न को आगे बढ़ा रही हैं।

    The double-engine government is committed to accelerating the pace of development in Odisha. Addressing a programme during the launch of various projects in Jharsuguda. https://t.co/XpQjHIuMXR

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025

    इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह उपलब्धि पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प का नतीजा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 22 महीनों में भारत ने पूरी तरह से स्वदेशी 4G तकनीक को विकसित कर दिखाया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में इस नेटवर्क की सफल शुरुआत का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और उद्घाटन भी किया, जिसमें टेलीकॉम, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण आवास शामिल हैं।

    यह स्वदेशी 4G स्टैक डिजिटल इंडिया फंड के तहत चल रहे एक मिशन मोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 29,000 से 30,000 गांवों को इंटरनेट से जोड़ना है।

    Also Read : अमित शाह का बिहार दौरा : मिथिला-सीमांचल की 70 सीटों की तैयारियों का लेंगे जायजा

    Also Read :  नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

     

    60 हजार करोड़ परियोजना BSNL 25वीं वर्षगांठ BSNL 4G स्टैक BSNL टावर आत्मनिर्भर भारत ओडिशा समाचार ग्रामीण कनेक्टिविटी ज्योतिरादित्य सिंधिया झारसुगुड़ा उद्घाटन टेलीकॉम सेक्टर डिजिटल इंडिया डिजिटल इंडिया फंड पीएम मोदी भाषण पीएम मोदी विकास परियोजनाएं प्रधानमंत्री मोदी भारत 4G तकनीक भारत टेलीकॉम नेतृत्व भारत तकनीकी आत्मनिर्भरता मिशन मोड प्रोजेक्ट स्वदेशी 4G
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह का बिहार दौरा : मिथिला-सीमांचल की 70 सीटों की तैयारियों का लेंगे जायजा
    Next Article वर्ल्ड रेबीज डे 2025 : ‘अब करें कार्यवाही : आप, मैं, समुदाय’ थीम के साथ जागरूकता अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    Latest Posts

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.