Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेजेएमपी का नाम लेकर वसूलते थे लेवी, हथियार के साथ छह गिरफ्तार
    झारखंड

    जेजेएमपी का नाम लेकर वसूलते थे लेवी, हथियार के साथ छह गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लातेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar :  लातेहार पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को धर दबोचा। सभी अपराधी हथियार और लेवी की रकम के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई बारियातु थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनातु रेलवे स्टेशन के पास जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने मौके से एक लोडेड 7.62 एमएम की पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार मोबाइल फोन और 28,500 रुपये नगद जब्त किया है। बरामद मोबाइल मजदूरों से लूटे गए थे। वहीं, नगद राशि लेवी की बताई जा रही है।

    मजदूरों पर हमला करने की घटना का खुलासा

    पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 2 अगस्त को केईसी लिमिटेड कंपनी के बिजली ट्रांसमिशन कार्य में लगे मजदूरों पर हमला किया था। उस दौरान फायरिंग व मारपीट की गई थी। घटना के बाद अपराधियों ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के नाम से लेवी के पर्चे भी छोड़े थे। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह घटना जेजेएमपी की नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह की करतूत थी।

    गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

    गिरफ्तार अपराधियों में रुपेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, बिनोद गंझू, बादल गंझू, सुनील कुमार यादव और राजगीर गंझू शामिल हैं। सभी चतरा जिले के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। सुनील यादव पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। संजय गंझू (फरार) पर हत्या के प्रयास और लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। बादल गंझू टंडवा थाना कांड में नामजद है।

    पुलिस की घेराबंदी से दबोचे गए अपराधी

    एसपी कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सात अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बालूमाथ के नेतृत्व में एक संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक अपराधी भागने में सफल रहा।

    Also Read : वर्ल्ड रेबीज डे 2025 : ‘अब करें कार्यवाही : आप, मैं, समुदाय’ थीम के साथ जागरूकता अभियान

    Also Read : PM मोदी ने BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक और 97,500 टावरों का किया उद्घाटन

    Also Read :  अमित शाह का बिहार दौरा : मिथिला-सीमांचल की 70 सीटों की तैयारियों का लेंगे जायजा

    Also Read :  नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    Also Read :   पलामू में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    Also Read :  धनबाद में BCCL के अधिकारी पर हमला : इंदू कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी को अपराधी ने मा’री गो’ली

    Also Read :  BKI आतंकी परमिंदर सिंह पिंडी को UAE से प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत

    Also Read :  राम मंदिर थीम पर बना 115 फीट ऊंचा पंडाल, आज दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली… जानें कहां

    Also Read :  बिहार STET 2025 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

    अपराधियों गिरफ्तार लातेहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड रेबीज डे 2025 : ‘अब करें कार्यवाही : आप, मैं, समुदाय’ थीम के साथ जागरूकता अभियान
    Next Article जमशेदपुर के जुगसलाई में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से मिट्टी लदा ट्रक चढ़ा डिवाइडर पर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.